GST: एक कॉल से दूर होंगे सारे कंफ्यूजन, बस डॉयल करें ये नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से ऐतिहासिक कराधान प्रणाली ‘जीएसटी’ लागू होने के बाद अब इसे धरातल पर उतारने के लिए केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क की ओर से अफसरों की भारी भरकम फौज उतार दी गई है।
जीएसटी लागू कराने में कही कोई दिक्कत न आए, इसके लिए राज्य में सात मंडल के साथ ही 35 रेंज कार्यालय खोल दिए गए हैंञ इतना ही नही राज्य के उद्यमियों, व्यापारियों में जीएसटी को लेकर किसी भी प्रकार के शक सुबहा को दूर करने के लिए जीएसटी सेवा केंद्रों की भी स्थापना कर दी गई हैं जहां उद्यमी, व्यापारी कोई भी जीएसटी से जुड़ी जानकारी ले सकता है।
केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क /जीएसटी आयुक्त पीके गोयल ने बताया कि जीएसटी को लेकर उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, काशीपुुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में मंडल कार्यालय खोल दिए गए हैं।
इसके अलावा देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी,रामनगर, नैनीताल अल्मोड़ा, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर में 35 रेंज कार्यालय खोले गए हैं। जबकि देहरादून नेहरू कालोनी स्थित केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क कार्यालय में जीएसटी मुख्यालय खोला गया है।
आयुक्त पीके गोयल ने बताया कि जीएसटी के बारे में किसी भी प्रकार की समस्याओं या भ्रांतियों का समाधान करने के लिए रेंज कार्यालयों में जीएसटी सेवा केंद्र भी खोल दिया गया है। जहां फोन कर जीएसटी से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जा सकती है।
जीएसटी की जानकारी के इन नंबरों पर करें संपर्क
1- देहरादून मुख्यालय - 0135- 2668668
2-देहरादून रेंज कार्यालय - 0135-2666944
3-मसूरी रेंज कार्यालय - 0135-2666944
4-रुड़की मंडल कार्यालय - 01332- 262661
5-हरिद्वार मंडल, रेंज कार्यालय - 01334- 230477
6-ऋषिकेश मंडल, रेंज कार्यालय - 0135-2432692
7-हल्द्वानी मंडल, रेंज कार्यालय एक -9456717266
8-हल्द्वानी रेंज कार्यालय नंबर दो- 7409335305
8-रेंज कार्यालय रामनगर - 9761373811
9-रेंज कार्यालय नैनीताल - 9458164432
10-रेंज कार्यालय अल्मोड़ा ञ्- 9458164432
11-मंडल कार्यालय रुद्रपुर - 0595-2350089
12-रेंज कार्यालय रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, टनकपुर- 05944-243763
13-मंडल कार्यालय काशीपुर - 05947-278906
14-रेंज कार्यालय काशीपुर - 05947- 275383