{"_id":"9752951f34655932d89d322c02dac1d8","slug":"uttarakhand-government-help-gmvn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GMVN को सरकार देगी 10 करोड़ की राहत सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GMVN को सरकार देगी 10 करोड़ की राहत सहायता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को वित्तीय संकट से उबारने के लिए सरकार निगम को दस करोड़ का राहत पैकेज देगी।
विज्ञापन
पर्यटन सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि जीएमवीएन को वित्तीय संकट ने उबारने के लिए कई कदम उठाए गए है। घाटे में संचालित निगम के अतिथिगृहों को पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा। अतिथिगृहों के आधुनिकीकरण के साथ ही कर्मचारियों को होटल प्रबंधन के भी गुर सिखाए जाएंगे।
निगम के ऐसे कर्मचारी जो मुख्यमंत्री आवास या फिर सचिवालय से संबद्ध हैं और उनका उपयोग निगम के कार्यों में नहीं हो रहा है, ऐसे कर्मचारियों के वेतन व भत्तों के भुगतान के लिए राज्य संपत्ति विभाग के बजट में अलग से प्रावधान किया जाएगा। जिससे जीएमवीएन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।
विज्ञापन
दरअसल जीएमवीएन की वित्तीय स्थिति बेहद खराब है। आलम यह है कि निगम से जुड़े कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में अब निगम को वित्तीय संकट से उबारने के लिए सरकार को पहल करनी पड़ी है।
विज्ञापन