फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government has sent a proposal for ten drinking water schemes to the Centre

Uttarakhand: सरकार ने दस पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, स्वीकृति के बाद होगी हाईपावर कमेटी की बैठक

Tue, 02 Jun 2026 10:11 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 02 Jun 2026 10:11 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने दस पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। स्वीकृति के बाद  हाईपावर कमेटी की बैठक होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand government has sent a proposal for ten drinking water schemes to the Centre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने विश्व बैंक के वित्त पोषण से पहले चरण में बनने वालीं 10 पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद हाईपावर कमेटी की बैठक में आगे का फैसला होगा।

विज्ञापन

विश्व बैंक के वित्त पोषण से राज्य में 1200 करोड़ की पेयजल योजनाओं को स्वीकृति मिली हुई है। विश्व बैंक के नियमों के हिसाब से कुछ प्रतिशत कार्य पहले राज्य स्तर से शुरू करना होता है। लिहाजा, 450 करोड़ बजट की 10 परियोजनाएं चिह्नित करके प्रस्ताव तैयार किए गए। इन प्रस्तावों को केंद्र को भेज दिया गया है। इन्हें केंद्र से जल्द स्वीकृति मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन

यहां बनेंगे नई परियोजनाएं

सेलाकुई पेयजल योजना, रुड़की में रामपुर और पाडली गुज्जर पेयजल योजना, बागेश्वर पेयजल योजना, रानीपोखरी मौजा और रानीपोखरी ग्रांट पेयजल योजनाएं, भवाली पेयजल योजना, भीमताल पेयजल योजना, गोपेश्वर पेयजल योजना, हल्द्वानी वितरण योजना और पशुलोक ऋषिकेश परियोजना।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले तीन साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

एक वितरण और नौ पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करके पहले चरण में भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसी आधार पर अगले चरण में बाकी पेयजल योजनाएं चिह्नित की जाएंगी। -संजय सिंह, मुख्य अभियंता, पेयजल निगम मुख्यालय
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed