फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government gets relief in All Weather Road case, Ministry of Defense Gives support

ऑलवेदर रोड मामले में उत्तराखंड सरकार को राहत, रक्षा मंत्रालय का मिला सहारा

Thu, 03 Dec 2020 12:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Dec 2020 12:50 AM IST
सार

  • अभी तक सुप्रीम कोर्ट में सड़क परिवहन मंत्रालय ही कर रहा था पैरवी
  • सड़क चौड़ीकरण का मामला अब सीधेतौर पर सामरिक महत्व से जुड़ा
  • सीएम ने भी की थी सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चौड़ीकरण की पैरवी 

विज्ञापन
Uttarakhand government gets relief in All Weather Road case, Ministry of Defense Gives support
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम ऑलवेदर रोड के मामले में केंद्र और प्रदेश सरकार को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट में अब सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय भी सड़क चौड़ीकरण के पक्ष में आ गया है। अभी तक सड़क परिवहन मंत्रालय ही सुप्रीम कोर्ट में परियोजना की पैरवी कर रहा था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) के पाले में फिर से मामला पहुंच गया है। प्रदेश सरकार की ओर से भी केंद्र सरकार से सड़क के सामरिक महत्व को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी उच्चाधिकार प्राप्त समिति के सूत्रों के मुताबिक, दो हफ्ते के अंदर रक्षा मंत्रालय की याचिका पर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जानी है। रक्षा मंत्रालय की याचिका में ऑलवेदर रोड की चौड़ाई सात मीटर रखने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्रालय का 2018 का सर्कुलर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क की चौड़ाई अधिकतम 5.50 मीटर रखने का है। इसी सर्कुलर के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने मोर्थ को अपने आदेश का ही पालन करने को कहा था।


अब इस मामले में रक्षा मंत्रालय के कोर्ट में जाने के बाद नया मोड़ आ गया है। अब गेंद एचपीसी के पाले में है। अब एचपीसी पर निर्भर करेगा कि वह रक्षा मंत्रालय के इस तर्क पर क्या रुख अख्तियार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed