फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government faded in front of indira hridayesh

इंदिरा हृदयेश के तेवरों के सामने फिकी पड़ी उत्तराखंड की सरकार!

Tue, 28 Mar 2017 11:05 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Mar 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government faded in front of indira hridayesh
indira - फोटो : amarujala

उत्तराखंड विधानसभा में यह पहला मौका था, जब सत्ता पक्ष के आगे विपक्ष के विधायकों की संख्या बेहद मामूली नजर आ रही थी।

विज्ञापन


मगर प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश ने जो मोर्चा संभाला तो यह भ्रम दूर होता चला गया कि सत्ता पक्ष-विपक्ष पर हावी हो जाएगा। अवैध खनन को रोकने में बीट वॉचर की हत्या के मामले को लेकर इंदिरा हृदयेश ने जो तेवर दिखाए, उसके आगे एक बार तो सत्ता पक्ष भी निरुत्तर नजर आया।

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृरदयेश ने हाल ही में खनन माफिया के हाथों हुई वन कर्मी की हत्या के मामले को जोरदार ढंग से उठाया।  उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ अफसरों को इधर-उधर करने के अलावा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन सफेदपोश लोगों को भी सामने लाया जाना चाहिए, जिनके संरक्षण में अवैध खनन चल रहा था।
विज्ञापन


इंदिरा ने स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश में पहला ऐसा मामला है, जब अवैध खनन रोकने पर किसी सरकारी कर्मचारी को कुचलकर मार दिया गया। ऐसे होगा तो कौन कर्मचारी जाकर अवैध खनन रुकवाने की हिम्मत करेगा। सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने जवाब दिया, लेकिन इंदिरा के तर्कों के आगे वे भी थोड़ा बेबस नजर आए। अपने संसदीय कार्यों के लंबे अनुभवों के चलते इंदिरा ने सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ विधायकों ने बीच में टोकाटाकी करने की कोशिश भी की, मगर किसी को डपटकर तो किसी को शब्दों के बाण से चुप करा दिया। उनकी वरिष्ठता का भी सदन में मौजूद सदस्यों ने सम्मान किया। इंदिरा के इन तेवरों से प्रीतम सिंह के अलावा करन माहरा, ममता राकेश आदि कांग्रेसी विधायकों को भी बल मिला, तो उन्होंने भी सरकार के सामने खूब मोर्चा खोला। विपक्ष की आज की तैयारी में थोड़ी-बहुत गुटबाजी भी नजर आई, लेकिन इसका असर बहस के दौरान एक स्तर तक ही देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed