{"_id":"68edb3aba96f366876021229","slug":"uttarakhand-government-decision-those-availing-government-facilities-on-fake-documents-will-be-investigated-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की होगी जांच, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में आई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की होगी जांच, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में आई शिकायत
Tue, 14 Oct 2025 07:58 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:58 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में कई जगहों से शिकायत आने पर शासन द्वारा इस पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की जांच होगी।
विज्ञापन
फेक डाक्यूमेंट ( प्रतीकात्मक)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की जांच होगी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने सभी जिलाधिकारियों को इसके आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में कई जगहों से इस तरह की शिकायत मिली है कि प्रदेश के बाहर के लोग आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्ट्रर आदि गलत सूचना या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
जो इसके माध्यम से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इससे डेमोग्राफिक बदलाव भी हो रहा है। जिसे देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKSSSC: अब 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए तैयार किया फुलप्रूफ प्लान
विज्ञापन
ये आएंगे जांच के दायरे में
मामले की जांच के आदेश से प्रदेश के ग्राम प्रधानों से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों जांच के दायरे में आएंगे। ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी जाएगी।