फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government clear policy for uttarakhand andolankari said assembly president

उत्तराखंड: विस अध्यक्ष ने दिए निर्देश, कहा राज्य आंदोलनकारियों की स्पष्ट नीति जारी करे सरकार

Tue, 25 Sep 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government clear policy for uttarakhand andolankari said assembly president
premchandra aggarwal

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए कि वह राज्य आंदोलनकारियों के हितों के संबंध में स्पष्ट नीति की अधिसूचना जारी करे। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने यह निर्देश सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव पर सरकार का उत्तर आने के बाद दिए। सरकार ने कहा कि आंदोलनकारी के कॉरपस फंड की धनराशि कोषागार के माध्यम से होगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों के मसले पर चिंता जाहिर की कि 18 साल बाद भी चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। उन्हें क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल रहा। उन्होंने आंदोलनकारियों के  चिन्हीकरण की कट ऑफ डेट तय करने और उन्हें राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की तरह राज्य आंदोलनकारियों को भी एक समान पेंशन दी जाए और उन्हें पेंशन पट्टा जारी किया जाए। 
विज्ञापन


इस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि न्यायालय ने राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण की समीक्षा की। न्यायालय ने इसे स्वीकार नहीं किया। वर्तमान में सरकार मार्ग निकालने के लिए इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2014 थी, जिसे समय-समय बढ़ाया जाता रहा। सीएम ने संज्ञान लिया और उसे 31 दिसंबर 2017 तक बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया, उनकी और सामान्य श्रेणी पेंशन को समान रखना उचित नहीं है। इसके बाद स्पीकर ने पीठ से सरकार को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है स्थिति

-प्रदेश में11536 चिन्हित आंदोलनकारी है। 
-594 सरकारी नौकरी पर हैं और 7705 पेंशनभोगी
-कॉरपस फंड से भुगतान कोषागार के माध्यम से जारी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed