फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government and election commition stuck

सीमा विस्तार वाले 40 निकायों में उलझे सरकार और निर्वाचन आयोग

Wed, 01 Nov 2017 09:58 AM IST
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Nov 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government and election commition stuck
CM trivendra singh rawat

उत्तराखंड के 40 नगर निकायों में सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट बनाने को लेकर बड़ी उलझन में फंस गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सीमा विस्तार के बाद इन निकायों में वार्डों का वजूद खत्म हो गया है, लेकिन वहां पर वोटर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, आठ नवंबर से वोटर लिस्ट बनाने के लिए कार्मिक घर-घर दस्तक देने जा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि 40 नगर निकायों में वे किन वार्डों के लिए वोटर लिस्ट बनाएंगे। राज्य के उन 48 नगर निकायों में मतदाता सूची बनाने के काम में जरूर कोई दिक्कत नहीं आएगी, जहां पर सीमा विस्तार नहीं हुआ है। वहां पर परिसीमन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। इन स्थितियों के बीच, राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना के मुताबिक वोटर लिस्ट बनाने पर कायम है, वहीं सरकार को उम्मीद है कि सारी स्थिति संभाल ली जाएगी।

इसलिए जरूरी है नई मतदाता सूची
इससे पहले, 2014 में नगर निकाय के चुनाव हुए थे। उस वक्त 2001 की जनगणना के अनुसार वार्डों के परिसीमन पर चुनाव कराए गए थे। हालांकि 2011 में नई जनगणना का कार्य हो गया था, लेकिन इसके आंकडे़ सार्वजनिक नहीं हुए थे। नगर निकाय एक्ट के अनुसार, नई जनगणना के आंकडे़ सार्वजनिक हो जाने के बाद वार्डों का परिसीमन कराने की अनिवार्यता है। इसके अलावा, सरकार ने बडे़ पैमाने पर निकायों में सीमा विस्तार भी किया है। इस स्थिति को देखते हुए भी नई वोटर लिस्ट बनना आवश्यक है।
विज्ञापन


परिसीमन में लगेगा वक्त
राज्य सरकार ने 40 नगर निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद अब इनकी अधिसूचना जारी हो रही है। अभी तक सिर्फ 15 नगर निकायों के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी हुई है। 25 नगर निकायों की अधिसूचना जारी होना अभी बाकी है। सभी 40 नगर निकायों के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही इनमें परिसीमन की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। इन 40 निकायों में देहरादून समेत छह नगर निगम भी शामिल हैं, जिनमें लंबा चौड़ा क्षेत्र शामिल हुआ है। परिसीमन की प्रक्रिया के तहत, आपत्तियां, सुझाव आमंत्रित करने से लेकर उसकी सुनवाई करने तक का काम होना है। यही नहीं, इस बार सरकार ने नगर निगमों में वार्डों की अधिकतम संख्या को भी बढ़ाकर 40 से 100 कर दिया है। इस हिसाब से भी परिसीमन में नई कसरत से मशीनरी को गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है राज्य निर्वाचन आयोग का शेड्यूल
मतदाता सूची बनाने वाले कार्मिकों की ट्रेनिंग-2 से 7 नवंबर तक
सभी जगह घर-घर जाकर सर्वेक्षण, गणना-8 से 11 नवंबर तक
मतदाता सूची की पांडुलिपि तैयार करना-12 से 20 दिसंबर तक
मतदाता सूची का मुद्रण कार्य-21 दिसंबर से 21 जनवरी 2018 तक 
दावे-आपत्ति दाखिल करने की अवधि-2 से 12 फरवरी 2018 तक
मतदाता सूची का अंतिम तौर पर प्रकाशन- 9 मार्च 2018 को

निर्वाचन नामावलियों के संबंध में अधिसूचना जारी करने का जो हमारा काम है, वो हमने कर दिया है। यह शहरी विकास विभाग को देखना है कि वह कैसे सारी स्थितियों के हिसाब से काम करता है। कोई दिक्कत होती है, तो उसे देखा जाएगा।

- सुवर्धन, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड

यह सही बात है कि अभी सीमा विस्तार वाले निकायों में परिसीमन का कार्य शुरू होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जो अधिसूचना जारी की है, उसी समयावधि में परिसीमन का काम पूरा कर लेने का प्रयास होगा। फिर भी जरूरत पड़ी, तो आयोग से अनुरोध किया जाएगा।
- मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed