{"_id":"5aedb1084f1c1b58098b7fd2","slug":"uttarakhand-got-sustainable-tourism-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को सस्टेनेबल टूरिज्म में मिला ग्लोबल स्टार अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को सस्टेनेबल टूरिज्म में मिला ग्लोबल स्टार अवॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की मौजूदगी में यह पुरस्कार उत्तराखंड को दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड को सस्टेनेबल टूरिज्म के लिए ग्लोबल स्टार अवॉर्ड प्रदान किया गया है। दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की मौजूदगी में यह पुरस्कार उत्तराखंड को दिया गया।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यवासियों को इस अवॉर्ड पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह सम्मान राज्य के लोगों के पर्यावरण प्रेम का परिणाम है। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक संरक्षण, कुशल अवशिष्ट प्रबंधन तथा इको-टूरिज्म जैसी अवधारणाओं को प्रोत्साहित करके ही सतत पर्यटन के सपने को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार, जैव-विविधता तथा हिमालय की जटिल पारिस्थितिकी को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने पर यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवॉर्ड मिलने से देश-विदेश में राज्य का नाम ऊंचा होगा और पर्यटन से जुड़े व्यवसायी तथा निवेशक राज्य की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में विभिन्न श्रेणियों के लिए ग्लोबल स्टार अवॉर्ड प्रदान किए गए। केंद्रीय वाणिज्य उद्योग एवं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुमन बिल्ला ने यह पुरस्कार दिया। उत्तराखंड की प्रतिनिधि के तौर पर संयुक्त निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।