{"_id":"601ffebe8ebc3e4a0e15f3e9","slug":"uttarakhand-golden-girl-ankita-got-two-national-record-in-thirteen-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Golden Girl : अंकिता ने 13 दिन में दो नेशनल रिकॉर्ड किए नाम, तीन गोल्ड जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Golden Girl : अंकिता ने 13 दिन में दो नेशनल रिकॉर्ड किए नाम, तीन गोल्ड जीते
Sun, 07 Feb 2021 08:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने 13 दिन में दूसरा नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भोपाल के बाद अंकिता ने गुवाहाटी में चल रही 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक कब्जाया है।
विज्ञापन
गुवाहाटी में चल रही 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 के पहले दिन शनिवार को अंकिता ध्यानी ने देशभर के धावकों को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंकिता ने पांच हजार मीटर बालिका अंडर-20 वर्ग में 16.21.19 मिनट का रिकॉर्ड समय लेकर नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
इससे पहले इस इवेंट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुनीता रानी के नाम पर था, जिन्होंने 16.21.59 मिनट में दौड़ पूरी की थी। सुनीता की पिछले 13 दिनों में यह तीसरी स्वर्णिम सफलता है। भोपाल में आयोजित फेडरेशन कप अंडर-20 भोपाल अंकिता ने 1500 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच हजार मीटर स्पर्द्धा में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मूलत: पौड़ी, रूड़ा गांव निवासी अंकिता अभी एलपीयू में पीटीई प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इससे पहले अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास में रहने के दौरान भी वह कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
रेशमा पटेल ने भी गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड
नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में गुवाहाटी में 5000 एमटीआर रेस वॉकिंग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 23 मिनट 38 सेकेंड के प्रदर्शन के साथ बालिका अंडर 18 वर्ग में मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। वहीं, सूरज पंवार ने 41 मिनट 17 सेकेंड में 10000 एमटीआर रेस में स्वर्ण पदक जीता।