फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand gets 34 new Regional Youth Welfare and Provincial Guard Officers

Uttarakhand: प्रदेश को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, सीएम ने शुभकामनाएं दी

Tue, 17 Dec 2024 03:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Dec 2024 03:10 PM IST
सार

प्रदेश को 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मिल गए हैं। मंगलवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

विज्ञापन
Uttarakhand gets 34 new Regional Youth Welfare and Provincial Guard Officers
देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश को 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मिल गए हैं। मंगलवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए अधिकारियों से कहा कि उनके सामने सबसे पहला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल का है और उन्हें आज से ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जी जान से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा भी नए अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के बाद भी लगातार ब्लॉक स्तर पर नए खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और उनकी तमाम प्रशिक्षण आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों को उठानी है, इसके लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 34 नए अधिकारियों का चयन किया गया है इनमें से उपस्थित 19 युवाओं   को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए, जो चयनित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।  खेल मंत्री ने कहा कि  विभाग में अब मैन पावर की कमी नहीं रहेगी जिससे विभाग के प्रदर्शन में और सुधार होगा। इस अवसर पर 11 लैब असिस्टेंट (फॉरेंसिक) को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए ।  साथ ही गृह विभाग के तहत 5 फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन का लोकार्पण भी किया गया। आयोजन में विधायक दलीप सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, गृह सचिव शैलेश बगोली, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed