{"_id":"5e53d4268ebc3ec9871b00d2","slug":"uttarakhand-garhwal-divisional-commissioner-becomes-first-ceo-of-devasthanam-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः गढ़वाल मंडल आयुक्त रमन बने देवस्थानम बोर्ड के पहले सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः गढ़वाल मंडल आयुक्त रमन बने देवस्थानम बोर्ड के पहले सीईओ
Mon, 24 Feb 2020 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
आईएएस रविनाथ रमन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। इस वर्ष पहली बार चारधाम यात्रा का संचालन बोर्ड के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही पहले सीईओ को लेकर लगातार अटकलें चल रही थी कि कौन पहला सीईओ बनेगा। सोमवार को सरकार ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए गढ़वाल मंडल के आयुक्त को सीईओ को प्रभार दिया है। अब जल्द ही बोर्ड में उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों की नियुक्त होगी। बोर्ड का उपाध्यक्ष कैबिनेट स्तर का हिंदू मंत्री ही हो सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा शासन ने सोमवार को दो आईएएस समेत एक पीसीएस अफसर का तबादला आदेश भी जारी किया। प्रभारी सचिव खेल एवं युवा कल्याण ब्रजेश संत से निदेशक युवा कल्याण का प्रभार हटा दिया गया है। अब संत के पास सचिव खेल एवं युवा कल्याण के अलावा निदेशक खेल का ही प्रभार रहेगा।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी देहरादून गिरधारी सिंह रावत का तबादला निदेशक युवा कल्याण के पद पर किया है। वहीं आईएएस नितिका खंडेलवाल से अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी का प्रभार हटा दिया है। उनका तबादला मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद पर किया है।
दो आईएएस अब भी बिना काम के
शासन ने तीन आईएएस समेत एक पीसीएस अफसर का तबादला आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन दो आईएएस सचिन कुर्वे और दीपेंद्र चौधरी को अभी तक काम नहीं सौंपा। सचिव स्तर के सचिन को डेपुटेशन से लौटे तीन सप्ताह से अधिक का समय हो गया है। वहीं जिलाधिकारी हरिद्वार के पद से हटाए गए दीपेंद्र चौधरी भी बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे है।