फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Garden scam Three cases against 15 people including former director HS Baveja

Uttarakhand: करोड़ों का उद्यान घोटाला...पूर्व निदेशक एचएस बवेजा समेत 15 लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे

Thu, 13 Jun 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2024 11:14 PM IST
सार

इस मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूर्व निदेशक एसएच बवेजा, तत्कालीन सीएचओ राजेंद्र कुमार सिंह, सीएचओ मीनाक्षी जोशी समेत कुल 26 लोगों से घंटों पूछताछ की।

विज्ञापन
Uttarakhand Garden scam Three cases against 15 people including former director HS Baveja
मुकदमा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग तरह से हुए इस घोटाले में पूर्व निदेशक एसएच बवेजा समेत 15 नामजद अधिकारियों और नर्सरियों से जुड़े लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने बवेजा समेत इस घोटाले से जुड़े 25 अधिकारियों और अन्य लोगों से लंबी पूछताछ भी की है। जांच में आया है कि अधिकारियों ने एक्ट के नियमों को ताक पर रखकर नर्सरी के लाइसेंस दिए। इसके अलावा फलदार पौधों के रेट भी अन्य राज्यों से अधिक दिए गए। यही नहीं गलत तरीके से बनाई गई नर्सरी को धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की सब्सिडी भी जारी कर दी गई।

विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूर्व निदेशक एसएच बवेजा, तत्कालीन सीएचओ राजेंद्र कुमार सिंह, सीएचओ मीनाक्षी जोशी समेत कुल 26 लोगों से घंटों पूछताछ की। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापे भी मारे गए। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आरोपियों के घर से घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी जुटाए हैं। मामले में अभी सीबीआई जांच कर रही है। जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


जंगल की आग से चार की मौत: सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 10-10 लाख अनुग्रह राशि देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुकदमे में नामजद

मुकदमा : 01

  • हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
  • अनिल कुमार मिश्रा, तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी, उत्तरकाशी
  • नितिन कुमार शर्मा, प्रोपराइटर, अनिका ट्रेडर्स, रायवाला देहरादून
  • हरजीत सिंह, निवासी राजपुर रोड, देहरादून।

मुकदमा : 2

  • हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
  • त्रिलोकी राय, तत्कालीन नर्सरी विकास अधिकारी वर्तमान में मुख्य उद्यान अधिकारी पिथौरागढ़
  • राजेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन आलू विकास अधिकारी ऊधमसिंहनगर, वर्तमान में मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल
  • नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, निवासी हिल व्यू कॉलोनी, सहस्रधारा रोड, देहरादून
  • भोपाल राम, मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल का सहायक विकास अधिकारी
  • सुनील सिंह निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर
  • मोहम्मद फारूख, अखरान नोपुरा, मीरबाजार, कुलगाम, जम्मू कश्मीर
  • साजाद अहमद डार, गोनादेवसार, कुलगाम, जम्मू कश्मीर
  • सामी उल्ला बट्ट, अवंतीपुरा, पुलवामा, जम्मू कश्मीर
  • विनोद शर्मा निवासी राजगढ़, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

मुकदमा : 03

  • हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
  • मीनाक्षी जोशी, तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून, वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर वॉटर शेड मैनेजमेंट
  • अनिल रावत निवासी जीएमएस रोड देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed