फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Dhami order to give 10 lakh ex-gratia to the families of Four died due to forest fire

जंगल की आग से चार की मौत: सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 10-10 लाख अनुग्रह राशि देने के निर्देश

Thu, 13 Jun 2024 09:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2024 09:03 PM IST
सार

Uttarakhand News: गुरुवार शाम को अल्मोड़ा में जंगल की आग में जलकर चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
CM Dhami order to give 10 lakh ex-gratia to the families of Four died due to forest fire
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से चार वन कर्मियों की मृत्यु पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उधर, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) को घटना की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


घटना में घायल वन कर्मियों को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही आवश्यकतानुसार उपचार के लिए हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: अल्मोड़ा में जानलेवा हुई जंगल की आग, वन विभाग के चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि शासन इस घटना पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। आग कैसे लगी, फायर वाचर का बीमा आदि समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed