फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Gangotri Dham Got National Swachh Iconic Places Award  

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम को मिला राष्ट्रीय विशिष्ट स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस पुरस्कार

Thu, 04 Oct 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 04 Oct 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Gangotri Dham Got National Swachh Iconic Places Award  
Gangotri Dham - फोटो : amarujala.

केंद्र सरकार की ओर से देश में चलाई जा रही स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस योजना के तहत गंगोत्री धाम को राष्ट्रीय विशिष्ट स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गांधी जयंती व स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ पर केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से पुरस्कार की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से गंगोत्री धाम में चलाए गए सफाई अभियानों व धाम के विकास लिए बनाए गए मास्टर प्लान के आधार पर उत्तराखंड स्वजल विभाग को यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से देश के कई ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस की सूची में शामिल किया गया है। इसके तहत इन स्थानों के विकास एवं सफाई के लिए सीएसआर मद से बजट आवंटित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रदेश के गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ व कण्वाश्रम को भी स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस में शामिल किया है। इनमें से गंगोत्री को राष्ट्रीयस्तर पर हुई प्रतियोगिता में विशिष्ट पुरस्कार मिला है। 

देशभर से नामांकन आमंत्रित किए थे

स्वजल परियोजना व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्तराखंड के निदेशक डा. राघव लंगर ने बताया कि केंद्र सरकार ने सर्वोत्तम स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस का चयन करने के लिए देशभर से नामांकन आमंत्रित किए थे, जिसके तहत उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी प्रशासन के कार्यों को देखते हुए गंगोत्री धाम का नाम प्रस्तावित किया था। विगत दो अक्तूबर को गांधी जयंती व स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने विजेताओं की घोषणा की, जिसमें गंगोत्री धाम ने देश के कई स्थलों को पछाड़ते हुए विशिष्ट स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस का खिताब हासिल किया। 

नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के राज्य समन्वयक डीआर जोशी ने पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी प्रशासन व स्वजल परियोजना द्वारा गंगोत्री धाम के लिए बनाए गए मास्टर प्लान के तहत चलाए गए सफाई अभियानों एवं विकास कार्यों की प्रगति के फलस्वरूप राज्य को यह सम्मान हासिल हुआ है।  

वहीं जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सम्मान मिलने पर हर्ष जताते हुए बताया कि गंगोत्री धाम के विकास के लिए ओएनजीसी की तरफ से करीब 22 करोड़ का बजट मिलना है। इसमें से अभी तक मिले 60 लाख रुपयों से रीवर फ्रंट पार्क, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा वाहन आदि कार्य किए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार को ऊर्जा का स्रोत बताते हुए निरंतर विकास कार्य करते रहने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed