फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Four Trains including Jan Shatabdi and link Express cancel in festive season

उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में जन शताब्दी समेत चार ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
सार

  • दीपावली पर घर जाने के लिए ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रहे लोगों को झटका 

विज्ञापन
Uttarakhand: Four Trains including Jan Shatabdi and link Express cancel in festive season
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दीपावली पर घर जाने के लिए ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रहे यात्रियों को रेलवे ने ऐन मौके पर करारा झटका दिया है। रेलवे की ओर से जन शताब्दी सहित चार ट्रेंनों के संचालन पर रोक लगाई है। देहरादून-नई दिल्ली के बीच संचालित शताब्दी एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी के संचालन पर भी रोक लगाई है। रेलवे के वरिष्ठ संचालन प्रबंधक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक देहरादून से प्रयागराज के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस का भी संचालन फिलहाल एक दिन के लिए टाल दिया गया है। वहीं, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को भी 21 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार-लक्सर के बीच आरओबी निर्माण के कारण संचालन पर पड़ा प्रभाव
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार-लक्सर के बीच निर्माणाधीन आरओबी की वजह से ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन आरओबी का काम पूरा होने के बाद शताब्दी और जन शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुक्रवार के बाद नए सिरे से शुरू किया जाएगा। दीपावली के ऐन मौके पर ट्रेनों का संचालन निरस्त किए जाने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिन लोगों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए आरक्षण कराया था, अब उन्हें अन्य संसाधनों से अपने घरों को जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस का संचालन एक दिन के लिए टला

बता दें कि देहरादून से प्रयागराज के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस को 22 मार्च के बाद पहली बार बृहस्पतिवार से संचालित किया जाना था। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। लिंक एक्सप्रेस को बुधवार को प्रयागराज से चलकर बृहस्पतिवार को देहरादून आना था और बृहस्पतिवार को ट्रेन को ढाई बजे प्रयागराज के लिए रवाना किया जाना था, लेकिन फिलहाल इसके संचालन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। 

सात दिन से निरस्त है नंदादेवी एक्सप्रेस
कोरोना संकट के बीच देहरादून से कोटा के बीच संचालित नंदा देवी एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड की ओर से संचालित किया गया था। नंदा देवी एक्सप्रेस के संचालन से देहरादून से नई दिल्ली और मथुरा, कोटा जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी गुर्जर आंदोलन के चलते पिछले एक सप्ताह से ट्रेन को ऐन मौके पर निरस्त किया जा रहा है। इसकी वजह से दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मसूरी एक्सप्रेस 21 नवंबर तक निरस्त
कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से हाल ही में नए सिरे से संचालित की गई देहरादून-दिल्ली-मसूरी एक्सप्रेस का संचालन भी 21 नवंबर तक के लिए रोक दिया गया है। दीपावली के मौके पर ट्रेन को क्यों निरस्त किया गया इसको लेकर विभागीय अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि मसूरी एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली थी। हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, हापुड़, दिल्ली के यात्रियों को आने-जाने में काफी आसानी थी।

दिल्ली के लिए शताब्दी और जन शताब्दी के अलावा मसूरी एक्सप्रेस ऐसी तीसरी ट्रेन थी, जिसका संचालन देहरादून से नई दिल्ली के बीच किया जा रहा था। इस संबंध में जब स्टेशन अधीक्षक संचालन सीताराम शंकर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल 21 नवंबर तक के लिए ट्रेन का संचालन रोका गया है, लेकिन ट्रेन के संचालन को क्यों निरस्त किया गया है? इसकी जानकारी उनके पास भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed