फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day Five personalities including Prasoon Joshi received Uttarakhand Gaurav Award

Uttarakhand Foundation Day: प्रसून जोशी सहित पांच विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, तीन को मरणोपरांत

Wed, 09 Nov 2022 02:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Nov 2022 02:38 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  और राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day Five personalities including Prasoon Joshi received Uttarakhand Gaurav Award
प्रसून जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित पांच विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया। 

विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना। जिसमें तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पुरस्कार लेने नहीं पहुंच सके। उनके बेटे शौर्य डोभाल ने पुरस्कार लिया। 

विज्ञापन


प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने बताया पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व.गिरीश चंद्र तिवारी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: छात्रसंघ चुनाव की मांग के लिए पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप


पिछले साल इनके नामों की हुई थी घोषणा

उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा हुई थी। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। लेकिन पिछल साल कार्यक्रम आयोजित न होने के चलते इन विभूतियों को भी इस साल सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed