Dehradun: छात्रसंघ चुनाव की मांग के लिए पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज के कुछ छात्र यहां दो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। वहीं दूसरी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में 17 नवंबर को छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों के पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई, लेकिन छात्र नहीं माने। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर अडे़ हैं। वहीं मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और कालेज प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Foundation Day: सीएम का एलान- जल्द होंगी इतनी भर्तियां, पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा आंदोलन का इतिहास
गढ़वाल विवि ने घोषित की तिथि
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में 17 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो आरसी डिमरी ने अधिसूचना जारी की।