{"_id":"59f6afdb4f1c1bf3538b9f94","slug":"uttarakhand-foundation-day-celebration-from-first-to-nine-november-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से शुरू होकर नौ नवंबर तक चलेगा उत्तराखंड राज्य स्थापना का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से शुरू होकर नौ नवंबर तक चलेगा उत्तराखंड राज्य स्थापना का जश्न
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड स्थापना दिवस
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के स्थापना दिवस का जश्न प्रदेश में एक से नौ नवंबर तक चलेगा। अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत अलग-अलग जगहों पर अलग आयोजन होंगे।
विज्ञापन
इसके तहत एक नवंबर को सुबह हवन-पूजन से शुरुआत होगी। पहले दिन प्रदेश के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजली दी जाएगी। इस आयोजन में अमर उजाला और सहयोगी संस्थाएं, संगठन व प्रतिष्ठान विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर राज्य स्थापना का जश्न मनाएंगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय महोत्सव मनाने के तहत एक नवंबर को सुबह दस बजे माता वैष्णो देवी मंदिर टपकेश्वर में राज्य की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ किया जाएगा। दोपहर में कचहरी स्थित शहीद स्मारक में राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। शाम को पृथ्वीनाथ मंदिर में 1100 दीपकों के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
नौ नवंबर को बॉलीवुड नाइट में कैलाश खेर, नेहा खंकरियाल, सोनिया आनंद और गायक वसीम खान के गीतों से महफिल सजेगी। इस मौके पर कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। नौ नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान बलूनी क्लासेस की ओर से राज्या के 18वें जन्मदिन पर 18 फीट का केक काटा जाएगा। कार्यक्रम में एंट्री केवल पास के जरिये मिलेगी। यह पास एक नवंबर के बाद अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
अमर उजाला के साथ मिलकर आप भी राज्य स्थापना का जश्न मना सकते हैं। अपने संस्थान, प्रतिष्ठान, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर में केक काटकर उत्तराखंड का बर्थडे मना सकते हैं। इसके अलावा सफाई अभियान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समेत अन्य समाजोपयोगी गतिविधियां भी आयोजित कर सकते हैं। राज्य स्थापना के मौके पर एक से नौ नवंबर तक अमर उजाला के साथ आयोजित होने वाली ऐसी सभी गतिविधियों को हम प्रमुखता से प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। आयोजन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क कर सकते हैं।
कई हस्तियां बनेगी सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा
विकास फाउंडेशन, वरदान और अमर उजाला की ओर से पवेलियन मैदान में चार नवंबर को आयोजित होने वाले ‘द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ में कई हस्तियां इसका हिस्सा बनेंगी। यह पहाड़ के लोक जीवन और संस्कृति पर आधारित होगा। प्रदेश के सभी प्रमुख कलाकार जहां मंच पर पहाड़ की संस्कृति की झलक पेश करेंगे वहीं पारंपरिक वेशभूषा में होने वाले फैशन शो में आम दर्शक भी हिस्सा लेंगे। रस्याण में पहाड़ी व्यंजनों और पकवानों की खुशबू महकेगी।
कार्यक्रम में पद्मश्री बसंती बिष्ट, ओम बधाणी, पूनम सती, रेखा धस्माना उनियाल, लोकप्रिय गायिका संगीता ढौंडियाल, चारु सेमवाल, प्रसिद्ध गायक रजनीकांत सेमवाल, जौनसारी गायक सनी दयाल, अमित सागर, हेमा करासी, शाश्वत पंडित अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। डा. राकेश भट्ट के निर्देशन में उत्सव ग्रुप की टीम भी अपनी प्रस्तुति देगी। विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्वरोजगार, खेल, साहित्य, कला एवं शिल्प, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्टार्ट अप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अवॉर्ड, डिजिटल इंडिया अवॉर्ड के लिए भी आवेदन करना होगा। विशेष सहयोगियों को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
हसीना पार्कर फेम चरणप्रीत भी पहुंचेंगे
उत्तराखंड उदय के तहत पवेलियन मैदान में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेता हसीना पार्कर और सरबजीत फेम चरणप्रीत भी आकर्षण का केंद्र होंगे। चरणप्रीत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। देहरादून निवासी चरणप्रीत अपने अभिनय के दम पर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान से लेकर एश्वर्या राय बच्चन तक की वाहवाही बटोर चुके हैं।
कैसे करें आवेदन
द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान के लिए विस्तृत बायोडाटा, अब तक किए गए कार्यों व उपलब्धियों का ब्योरा और उनसे जुड़े दस्तावेज लिफाफे में डालकर ‘अमर उजाला कार्यालय, शेड नंबर-2 पटेलनगर, देहरादून, पिन-248001’ के पते पर भेज दें। लिफाफे के ऊपर द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान व आवेदन की कैटेगरी अनिवार्य रूप से लिखें। आवेदन की अंतिम तिथि एक नवंबर 2017 है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क किया जा सकता है।
चित्रकला प्रतियोगिता तीन को
तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें करीब 100 स्कूलों के 2000 बच्चे हिस्सा लेंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ और नौ से 12 दो वर्गों में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें चित्रकला का विषय कार्यक्रम स्थल पर ही बताया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने वाले तीन-तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार और 10-10 को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को अमर उजाला, विकास फाउंडेशन एवं वरदान की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।