फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day 2020 will also celebrate in Gairsain

उत्तराखंड: गैरसैंण में भी रहेगी राज्य स्थापना दिवस की धूम, कार्यक्रमों में सीएम भी होंगे शामिल

Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
  • सभी जिला मुख्यालयों पर सादगी से मनेगा स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुई स्थापना दिवस की कार्ययोजना

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day 2020 will also celebrate in Gairsain
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की धूम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में रहेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नौ नवंबर को देहरादून पुलिस लाइन में मुख्य समारोह में शामिल होने के बाद गैरसैंण जाएंगे। गैरसैंण में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि सभी जिला मुख्यालयों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगीपूर्वक स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन



बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट उपस्थित थे। आठ नवंबर से 11 नवंबर तक देहरादून व अन्य जिलों में मुख्य राजकीय भवनों को प्रकाशमान किया जाएगा। गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊ मण्डल विकास निगम भी अपने कार्यालय एवं पर्यटक आवास गृहों को प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ नवंबर को मुख्यमंत्री माउंटेन बाईक रैली का शुभारंभ करेंगे। राज्य के समस्त महाविद्यालयों में फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी कार्यक्रम का शुभारंभ डोईवाला से मुख्यमंत्री करेंगे। यहीं से वह डोबरा-चांटी पुल का लोकार्पण भी करेंगे। नौ नवंवबर को मुख्यमंत्री राज्य आंदोलन के शहीदों को शहीद स्मारक, देहरादून में श्रद्धांजलि देंगे। पुलिस लाइन में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें राज्य स्थापना परेड’’ एवं विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। 

समारोह में चुनिंदा महानुभावों, अधिकारियों व व्यक्तियों को ही आमंत्रित किया जाएगा। एक से अधिक प्रभार वाले जिलों में नामित सांसद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। संबंधित जिले के समस्त विधायकों को उपरोक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाएगा। विभागवार शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रमों की रूपरेखा अपर मुख्य सचिव, नियोजन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्य सचिव, मुख्यमंत्री (घोषणा) से समन्वय स्थापित करते हुए संपन्न कराया जाएगा।


10 नवंबर को मुख्यमंत्री गैरसैंण में स्थानीय भ्रमण कर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विभिन्न विभागों के लोकार्पण व  शिलान्यास करेंगे। राज्य स्थापना समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल विभाग, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग  होगा। इसके लिए डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक सूचना को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed