फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand foundation day 2017, tarun vijay honored girls

स्थापना दिवस पर सांसद तरूण विजय ने बेटियों को किया सम्मानित, बोले प्रदेश ही हर बेटी मां नंदा का रूप

Fri, 10 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand foundation day 2017, tarun vijay honored girls

राज्य स्थापना दिवस पर विद्या वीरता अभियान की ओर से बृहस्पतिवार को कैंट स्थित चीड़बाग में वीर सैनिक बेटियां सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की 10 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल (कमांडेंट आईएमए) संजय कुमार झा, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय और केंद्रीय विद्यालय आईएमए की प्रिंसिपल चारु शर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय-1 के बच्चों ने जय-जय उत्तराखंड सुनाकर समां बांध दिया। ले. जनरल संजय कुमार झा ने कहा कि यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि सूबे के विकास में महिलाओं और बेटियों का अहम योगदान है। उत्तराखंड बनाने में शहीदों की शहादत के साथ ही बेटियों का बलिदान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की हर बेटी मां नंदा का रूप है। एक तरफ सैनिक सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी बेटियों स्कूलों का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को भी यहां आने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं, छात्राओं ने सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

इन बेटियों का हुआ सम्मान

uttarakhand foundation day 2017, tarun vijay honored girls

स्मारक में लगेेंगे जवानों के चित्र और प्रतिमाएं
पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने बताया कि चीड़बाग में बन रहे स्मारक में जवानों की आक्रामक मुद्रा में प्रतिमा और चित्र लगाए जाएंगे। चीड़बाग शहीद में गोरखा, कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट की स्मारक लगाई जाएगी।

इन बेटियों का हुआ सम्मान
नाम           स्कूल
लिप्सिता - केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप
सिमरन  - केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला
अंजलि - केंद्रीय विद्यालय आईआईपी
नीलम नेगी - केंद्रीय विद्यालय आईएमए
वर्णिता - केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ, रायपुर
कविता - केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी
सविता - केंद्रीय विद्यालय एफआरआई  
अंकिता चौहान - केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला
विनीता - केंद्रीय विद्यालय बीरपुर
अशिता गुरुंग - केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed