फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand foundation day 2017, honor program in parade ground

उत्तराखंड उदय 2017: राज्य विकास में योगदान के लिए कई विभूतियां सम्मानित

Fri, 10 Nov 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand foundation day 2017, honor program in parade ground

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार रात परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड उदय का मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती समेत अन्य अतिथियों ने राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर बालीवुड गायक कैलाश खेर समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को आयोजित उत्तराखंड उदय के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, विधायक खजान दास, स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती, पूर्व सांसद तरुण विजय और एडीजी अशोक कुमार ने विभूतियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

uttarakhand foundation day 2017, honor program in parade ground

इसके अलावा अमर उजाला की ओर से किडनी कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी निवेदिता कुकरेती और फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की जांच कर रही एसआईटी को एसएपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

बालीवुड गायक कैलाश खेर और उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चांसलर जितेंद्र जोशी को उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान प्रदान किया गया। टीवीएस जुपिटर के एरिया मैनेजर विशाल विक्रम सिंह को रोड सेफ्टी अवॉर्ड, पैसिफिक मॉल के सेंटर हेड किंजल राडिया को देहरादून डेवलपमेंट अवॉर्ड, एचआईटी के चेयरमैन अजय जसोला को एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया।

इन्हें मिला उत्तराखंड उदय ‘श्री’ सम्मान

uttarakhand foundation day 2017, honor program in parade ground

समारोह के दौरान जेबीआईटी के चेयरमैन एलडी सिंघल, शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन अजय कुमार, अविरल क्लासेस से निदेशक डीके मिश्रा, एड्रोन एडवरटाइजिंग एजेंसी के एमडी मुकुल चंचल, जोइक लाइफसाइंसेस के एमडी संजय गुप्ता, जीटीएस कार रेंटल के एमडी तेजपाल सिंह, दून डिफेंस एकेडमी के चेयरमैन संदीप गुप्ता, रियल होस्ट के संजय सिंह।

बेदी ज्वैलर्स के डायरेक्टर अमित व पूजा बेदी, इवेंट पैराडाइज के एमडी दीपक जैन, आरकेडिया ग्रीन के एमडी शारस्वत गर्ग, सांई इंस्टीट्यूट के चेयरमैन हरीश अरोड़ा, नेशनल मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के डायरेक्टर डा. असलम खान, पॉलिगन ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी देवेंद्र सिंह पंवार, गायिका सोनिया आनंद, वसीम अहमद, नेहा खंकरियाल, एंकर फारुक सिद्दकी को उत्तराखंड उदय ‘श्री’ सम्मान प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed