फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former Cm Harish Rawat told He will retire from politics only after Rahul Gandhi becomes Prime Minister

राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ही राजनीति से लूंगा संन्यास: हरीश रावत

Mon, 23 Nov 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 11:41 PM IST
सार

  • पूर्व सीएम ने डूबता जहाज बताने वालों पर किया पलटवार, पूछा-कितनों को चुनाव लड़ाया और कितने जीते

विज्ञापन
Uttarakhand Former Cm Harish Rawat told He will retire from politics only after Rahul Gandhi becomes Prime Minister
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि वे राजनीति से संन्यास लेंगे, लेकिन 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद। कुछ दिन पहले ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के बागियों के मामले में भाजपा पर भी निशाना साधा था। इसी बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एक मंत्री ने हरीश रावत को डूबता हुआ जहाज बता दिया था।

विज्ञापन


सोमवार को इसी पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनकी संन्यास की कामना करने वालों को 2024 तक का इंतजार करना पड़ेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि वे 2002 से लेकर 2019 तक वे उत्तराखंड में नायक की भूमिका में रहे हैं।
विज्ञापन



2012 में तो कांग्रेस हाई कमान ने उन्हें हेलीकाप्टर देकर 62 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में तो 1971-72 से चुनाव हार जीत का जिम्मेदार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड दिल में, नजर केंद्र पर

रावत ने इस फेस बुक पोस्ट के जरिए एक बार फिर साफ कर दिया कि उत्तराखंड से उनका नाता बना रहेगा। इसके साथ ही यह भी उन्होंने साफ कर दिया कि निगाह उनकी 2024 के लोक सभा चुनाव पर भी है। 

राहुल का खुलकर किया समर्थन
राहुल गांधी को 2024 में पीएम बनता देखने की इच्छा जता रहे हरीश रावत ने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस की इस समय कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में कहां खड़े हैं। कांग्रेस में इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी है और यह अभी तय होना बाकी है कि राहुल इस नई व्यवस्था में अध्यक्ष पद पर दावा जताते है भी या नहीं। 

रावत पहले भी कर चुके हैं संन्यास की बात
यह पहली बार नहीं है कि राजनीति से संन्यास की बात रावत ने पहली बार की हो। इससे पहले भी राजनीति पर चिंतन के बहाने वे राजनीति से संन्यास लेने की बात भी कर चुके हैं। अब रावत ने इस पोस्ट के जरिए यह साफ जाहिर कर दिया है कि वे मोर्चा लेते रहेंगे।

राहुल पीएम बनेंगे नहीं, हरीश संन्यास लेंगे नहीं: भगत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सोशल मीडिया पर राजनीतिक संन्यास को लेकर डाली गई पोस्ट पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे नहीं, हरीश रावत संन्यास लेंगे नहीं। 

भगत पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही वह राजनीति से संन्यास लेंगे। इस प्रश्न पर भगत ने तंज किया। हरीश रावत पूरे जीवन राजनीति में रहने के प्रबल इच्छुक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि न राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे न कभी हरीश रावत राजनीति से संन्यास लेंगे।

..तब हरीश रावत की बुद्धि कहां गई थी?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंगा को स्केप चैनल घोषित करने वाले आदेश को रद्द करने के प्रदेश सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला स्वागतयोग्य है। उन्होंने इस मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आलोचना की। सरकार के फैसला बदलने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिए जाने के प्रश्न पर भगत ने कहा कि हरीश रावत पहले यह बताएं कि जब उन्होंने गंगा को स्केप चैनल घोषित किया था, तब उनकी बुद्धि कहां गई हुई थी? उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार में जो गलतियां हुई थीं, भाजपा सरकार ने उसे ठीक करने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed