फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Forest Inspector was doing illegal recovery under the guise of fine, audio viral

हरिद्वार: जुर्माने की आड़ में अवैध वसूली कर रहा था वन दारोगा, ऑडियो वायरल होने पर डीएफओ ने दिए जांच के आदेश

Sat, 05 Mar 2022 04:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

वन दारोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया है। ऑडियो की सच्चाई भी जांची जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Forest Inspector was doing illegal recovery under the guise of fine, audio viral
ऑडियो वायरल

विस्तार

वन दारोगा की ओर से जुुर्माने की आड़ में अवैध वसूली का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी वन दारोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएफओ ने हरिद्वार रेंजर से तीन दिन के भीतर ऑडियो की सत्यता जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


मामला हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के क्षेत्र से जुड़े हुए वन दारोगा और लकड़ी कटान का कार्य करने वाले ठेकेदार का है। ऑडियो में वन दारोगा की ओर से लकड़ी कटाने का कार्य करने वाले व्यक्ति से जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जा रही है। जिसमें वन दारोगा पेड़ काटने के मामले को रफा-दफा करने के एवज में 20 हजार रुपये दिला देने की बात कह रहा है। 20 हजार रुपये की अधिक रकम होने की बात दूसरा पक्ष कह रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में हादसा:  हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, धर्मशाला के लिए लौट रहे थे मथुरा के बराती
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दारोगा कहता है कि तुम्हारे सम्मान की बात है, जो मैं तुम्हें अंतिम बार छोड़ रहा हूं। आगे से पेड़ काटने से पहले दिखाना होगा। यदि नहीं दिखाया तो फिर नहीं छोडू़ंगा।  रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया है। ऑडियो की सच्चाई भी जांची जा रही है। जिसमें पड़ताल की जा रही है कि वह ऑडियो कब की है और आखिर मामला है क्या। सभी पहुलओं पर जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed