फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: forest guard recruitment exam 2020, case field on coaching center Owners

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा : कोचिंग सेंटर मालिक ब्लूटूथ डिवाइस से नकल का देते थे झांसा, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Feb 2020 07:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Feb 2020 07:20 PM IST
सार

  • दो कोचिंग सेंटर संचालकों समेत आठ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
  • फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में नकल कराने के नाम पर युवक से ठगे थे एक लाख 

विज्ञापन
Uttarakhand: forest guard recruitment exam 2020, case field on coaching center Owners
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने का झांसा देकर एक युवक से दो कोचिंग सेंटर मालिकों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोचिंग सेंटर संचालकों समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कुआंहेड़ी निवासी आलोक हर्ष ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को वन आरक्षी के 1218 पदों के लिए परीक्षा थी। इसके लिए उसने भी आवेदन किया था। परीक्षा की तैयारी गुरुकुल नारसन स्थित ओजस्व कॅरियर इंस्टीट्यूट में की थी। कोचिंग सेंटर के संचालक मुकेश सैनी ने बताया कि था कि वह चार लाख में परीक्षा का पेपर उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन


साथ ही उसे पास करवाकर नौकरी भी लगवा देगा। इसी बीच हर्ष की मुलाकात मुकेश के दोस्त कपिल से हुई। कपिल ने बताया कि मुकेश ने उससे भी चार लाख रुपये मांगे हैं और वह रुपये दे रहा है। मुकेश की बातों में आकर उसने एक लाख रुपये दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि परीक्षा से पहले उसे सेंटर के बाहर पेपर उपलब्ध करा दिया जाएगा। कपिल को उसने एक ब्लूटूथ डिवाइस दी है, ब्लूटूथ के जरिये वह पेपर साल्व करवा देगा। परीक्षा के दिन वह ज्वालापुर स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ा था, लेकिन उसे कोई पेपर और ब्लूटूथ नहीं दिया गया। इस चक्कर में उसकी परीक्षा भी छूट गई। युवक ने छानबीन की तो पता चला कि उनका एक गिरोह है, जो युवाओं को फंसाकर ठगी करते हैं।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकेश सैनी निवासी ग्राम हरचंदपुर हाल निवासी गुरुकुल नारसन, कुलदीप राठी, गुरु वचन, हाकम सिंह जसोल निवासी उत्तरकाशी हाल निवासी ज्ञान आईएएस कोचिंग सेंटर, पंकज, अश्वनी, निवासी नारसन कलां, सुधीर और अशोक निवासी ग्राम बूढ़पुर जट्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हाकम कोचिंग सेंटर का मालिक है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

वर्ष 2016 और 2018 में भी दर्ज हुआ था केस 

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मुकेश सैनी के खिलाफ वर्ष 2016 में एसएससी की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज हुआ था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को उस दौरान मुकेश के पास से एक बनियान बरामद हुआ था, जिसमें डिवाइस फिट की गई थी।

इसे पहनकर अभ्यर्थी परीक्षा भवन में बैठकर आसानी से नकल कर सकता था। उसके पास से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई थी। एक कार को भी पुलिस ने सीज किया था। कार पर फर्जी तरीके से सचिवालय प्रशासन के नाम की नेम प्लेट लगी थी। 2018 में भी मुकेश के खिलाफ एलटी की परीक्षा के पेपर लीक कराने के लिए पैसे लेने पर केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed