{"_id":"642815478e9818eedc0150ca","slug":"uttarakhand-forest-guard-exam-admit-card-issued-ukpsc-read-more-updates-in-hindi-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, पेपर लीक के बाद बदली थी आयोग ने तिथि, पढ़ें ये अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, पेपर लीक के बाद बदली थी आयोग ने तिथि, पढ़ें ये अपडेट
Sat, 01 Apr 2023 05:04 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:04 PM IST
सार
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नौ अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच यह परीक्षा होगी। परीक्षा में करीब दो लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो कि अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नौ अप्रैल को प्रदेश में 600 से अधिक केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। दो लाख से ऊपर अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा पहले 22 जनवरी को होनी थी। इस बीच पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। चूंकि उस पेपर लीक में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का नाम शामिल था, इसलिए आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा भी रद्द कर दी थी। इसकी नई तिथि नौ अप्रैल तय करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया था कि इस भर्ती के लिए भी नया पेपर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा
अब नए पेपर के साथ आयोग इस परीक्षा को कराने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नौ अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच यह परीक्षा होगी। परीक्षा में करीब दो लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो कि अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। यह परीक्षा सूबे में 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जा रही है। पेपर लीक रोकने को आयोग ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Heavy Rain In Uttarakhand: आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खटीमा में गेहूं की फसल बर्बाद
पुलिस-एलआईयू भी कर रही निगरानी
फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा से पहले जहां भी केंद्र हैं या जो संवेदनशील जगह हैं, वहां पुलिस-एलआईयू निगरानी कर रही है। आसपास के रिजॉर्ट से लेकर पेपर लीक की आशंका वाली जगहों व लोगों को नजर रखी जा रही है। सूबे में नकल कानून लागू है। पेपर में गड़बड़ी पर इसी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।