{"_id":"5b4f5d904f1c1b43748b59ee","slug":"uttarakhand-forest-department-vehicle-hit-scooty-girl-and-mother-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड वन विभाग की गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, अफसर और चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड वन विभाग की गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, अफसर और चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेहड़ (बिजनौर)
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग उत्तराखंड के पश्चिमी तराई वन प्रभागीय अधिकारी की गाड़ी ने बुधवार को एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शिक्षामित्र और उसकी पांच वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी में सवार अधिकारी और चालक फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल दो प्रदेशों की सीमा का होने के कारण काफी देर तक मां-बेटी के शव घटनास्थल पर ही पडे़ रहे। वहीं, घटना से गुस्साई भीड़ ने यूपी और उत्तराखंड बार्डर पर नादैही चीनी मिल स्थित पुलिस चौकी के पास करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वन विभाग की गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जिला मुरादाबाद के गांव खैरुल्लापुर निवासी कपिल ने बताया कि उसके भाई विपिन चौहान की 37 वर्षीय पत्नी निधि चौहान अफजलगढ़ नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में समायोजित शिक्षामित्र थी। बुधवार को गांव से वह अपनी पांच वर्ष की बेटी आरोही को स्कूटी से लेकर अफजलगढ़ जा रही थी। रास्ते में भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर रेहड़ थाने के समीपवर्ती गांव अल्हेपुर के पास स्कूटी में सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में निधि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को जसपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सीमा विवाद में शव काफी देर तक पड़ा रहा। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उत्तेजित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जसपुर विधायक आदेश चौहान मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप पर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नादेही चौकी प्रभारी रविंद्र विष्ट ने बताया घटना की तहरीर पुलिस को मिल गई है।