फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Department 22 officers transferred Today See List Here

Uttarakhand Forest Department: 22 अफसरों के हुए तबादले, धनंजय बने जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष

Thu, 01 Jun 2023 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jun 2023 08:44 PM IST
सार

वन विकास निगम के महाप्रबंधक डाॅ. विवेक पांडेय को प्रभार से अवमुक्त करते हुए अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण बनाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Department 22 officers transferred Today See List Here
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड वन विभाग में 22 अफसरों के तबादले किए गए हैं। प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. धनंजय मोहन को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष और परियोजना निदेशक नमामि गंगे डाॅ. विजय कुमार को उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना का मुख्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन


वन विकास निगम के महाप्रबंधक डाॅ. विवेक पांडेय को प्रभार से अवमुक्त करते हुए अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण बनाया गया, जबकि अपर प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र को वन संरक्षण व नोडल अधिकारी के साथ उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के साथ पारिस्थितिक पर्यटन, प्रचार एवं विस्तार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वन विकास निगम के महाप्रबंधक राहुल को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण, मूल्यांकन, आईटी और आधुनिकीकरण के साथ बांस एवं रेशा विकास परिषद के मुख्य कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पीएम मोदी कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज, नवंबर-दिसंबर में होगा आयोजन

कालागढ़ टाइगर रिजर्व एवं प्रभाग लैंसडौन के प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा को हरिद्वार वन प्रभाग का डीएफओ, वैभव कुमार सिंह को डीएफओ मसूरी वन प्रभाग, आशुतोष सिंह को डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, मयंक शेखर झा को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट उत्तरकाशी का डीएफओ के साथ गोविंद पशु विहार पुरोला के उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दीपक सिंह को डीएफओ अल्मोड़ा वन प्रभाग, हिमांशु बागड़ी को डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर, उमेश तिवारी को बागेश्वर वन प्रभाग का डीएफओ बनाने के साथ डीएफओ भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुनीत तोमर को डीएफओ टिहरी वन प्रभाग, डीपी बलूनी को प्रभारी डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग, कोमल सिंह को प्रभारी डीएफओ टिहरी डेम एक वन प्रभाग, महातिम यादव को उप वन संरक्षक अनुश्रवण, मूल्यांकन, आईटी और आधुनिकीकरण बनाया गया।

कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक वन वर्धानिक सालक्षेत्र हल्द्वानी, दिगांथ नायक को उप वन संरक्षक रामनगर वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार, बलवंत शाही को उप वन संरक्षक वन वर्धानिक नैनीताल, टीआर बीजू लाल को प्रभारी वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत नैनीताल और नवीन चंद पंत को प्रभारी डीएफओ लैंसडोन वन प्रभाग बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed