फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand five IAS, two PCS and two IFS Officers Transfer , see name list

उत्तराखंड: पांच आईएएस, दो पीसीएस और दो आईएफएस अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट... 

Mon, 22 Jun 2020 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jun 2020 10:36 PM IST
सार

  • सौजन्य से निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन का चार्ज हटा, पंत हटे एमडी एनएचएम के पद से  

विज्ञापन
Uttarakhand five IAS, two PCS and two IFS Officers Transfer , see name list
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने सोमवार को पांच आईएएस, दो आईएफएस और दो पीसीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी कर दिया। सचिव निर्वाचन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, महानिरीक्षक निबंधन और आयुक्त कर सौजन्य से निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन का प्रभार हटा लिया गया है।

विज्ञापन


अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास और निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना वी षणमुगम से सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार हटा लिया है। अपर सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत से मिशन निदेशक एनएचएम का चार्ज हटा दिया है। उनके बदले अपर सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, नागरिक उड्डयन सोनिका को एमडी एनएचएम का प्रभार दिया है।
विज्ञापन


अपर सचिव परिवहन, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम, एमडीडीए उपाध्यक्ष एवं सीईओ स्मार्ट सिटी रणवीर सिंह चौहान से अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का प्रभार हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सुबुद्धि को निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन का चार्ज दिया गया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी डॉ.पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया है।


एडिशन मिशन डायरेक्टर एनएचएम और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान को सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार दिया है। अपर सचिव युवा कल्याण, सचिवालय प्रशासन तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed