Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first sports university Vice Chancellor and Registrar appointed

Uttarakhand: राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त, 29 अगस्त को शिलान्यास की तैयारी

Thu, 24 Jul 2025 08:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jul 2025 08:33 PM IST
सार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand first sports university Vice Chancellor and Registrar appointed
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य में पहले खेल विश्वविद्यालय को स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति कर दी है। इनकी नियुक्ति के जरिये विश्वविद्यालय को यूजीसी से मान्यता दिलाने से लेकर उसकी ढांचागत व्यवस्था, निर्माण आदि कार्य पूरे हो सकेंगे।

विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शासन ने विश्वविद्यालय के तीन प्रमुख पद–कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक पर नियुक्तियां कर दी हैं। ये नियुक्तियां फिलहाल अस्थायी तौर पर की गई हैं, जो स्थायी पदाधिकारियों की नियुक्ति होने तक या अधिकतम एक साल के लिए प्रभावी रहेंगी।
विज्ञापन


फिलहाल विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। खेल निदेशक आशीष चौहान को कुलसचिव पद की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री आर्या ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सभी प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। तीनों पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे तत्काल अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करके विश्वविद्यालय की शुरुआती गतिविधियों को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Panchayat Chunav: गांव की सरकार बनाने को उमड़े मतदाता...युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह, तस्वीरें

Trending Videos

अस्थायी नियुक्तियों पर संबंधित अधिकारियों को कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ते देय नहीं होंगे। दरअसल, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 के सफल संचालन के लिए राज्यपाल ने अस्थायी रूप से तीनों पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की है। इन पदों के लिए वेतनमान भी तय किया है, जिसमें कुलपति के एक पद पर वेतनमान 2,10,000 रुपये नियत और 5,000 रुपये प्रतिमाह विशेष भत्ता।

कुलसचिव के एक पद पर वेतन 78,800-2,09,200 रुपये। यह पद उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से सीधी भर्ती या प्रतिनियुक्ति द्वारा भरा जाएगा। वित्त नियंत्रक के एक पद पर वेतन 1,23,100-2,15,900 रुपये है। यह पद वित्त एवं लेखा संवर्ग से प्रतिनियुक्ति के जरिये जाएगा।

प्रदेश के पहले विश्वविद्यालय के निर्माण के क्रम में तीनों प्रमुख पदों पर नियुक्तियां होने से विवि की मान्यता व अन्य गतिविधियों का संचालन शीघ्रता से होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की स्थापना कार्य को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed