फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first residential Drug de Addiction center Open in Almora

उत्तराखंड का पहला आवासीय नशा मुक्ति केंद्र खुला, पंचकर्म और आयुर्वेद क्रियाओं से होगा इलाज

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
सार

  • प्रदेश का पहला आवासीय नशा मुक्ति केंद्र
  • पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद से होगा इलाज

विज्ञापन
Uttarakhand first residential Drug de Addiction center Open in Almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हवालबाग के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में प्रदेश का पहला आवासीय नशा मुक्ति केंद्र खुल गया है। 10 बेड के इस केंद्र में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षक प्रभावितों को पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद सहित अन्य क्रियाकलापों से नशामुक्ति का प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन


पहले ही दिन चार रोगियों का इलाज भी शुरू हो गया है। केंद्र के शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसे जिला प्रशासन की अभिनव पहल बताया।
विज्ञापन


डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि नशे के आदी लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये केंद्र स्थापित किया गया है। शांतिकुंज के राम सिंह शर्मा और अशोक सिंह नशामुक्ति का प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ददनपाल और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि नशे को रोकने के लिये तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। वहां नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी, सीएमओ डॉ. विनीता शाह, एसीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि, डीडीओ केके पंत मौजूद रहे।

 

वहीं,  आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीडीओ पंकज कांडपाल, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मनविंदर कौर, एई नरेंद्र कुमार, सहायक नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र अभिलाषा तिवारी, गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, गणेश भट्ट, जवाहर सिंह, मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed