फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first human development report Analysis 

उत्तराखंड: रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मानव विकास के मामले में यह जिला है सबसे आगे

Tue, 22 Jan 2019 09:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand first human development report Analysis 
prakash pant
मानव विकास के मोर्चे पर प्रदेश के मैदानी जिलों की तुलना में पर्वतीय जिले फिसड्डी हैं। ये खुलासा प्रदेश सरकार के नियोजन एवं अर्थ संख्या विभाग की मानव विकास रिपोर्ट के प्रारंभिक आकलन से हुआ है। विभाग ने ये रिपोर्ट मानव विकास संस्थान से तैयार कराई है। मानव विकास सूचकांक की कुल मिलाकर जो रैकिंग तैयार की गई है, उसके मुताबिक, देहरादून जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि टिहरी गढ़वाल सबसे आखिरी पायदान पर आंका गया है।
विज्ञापन


अधिक प्रतिव्यक्ति आय होने की वजह से मैदानी जनपदों की रैकिंग सर्वोच्च स्तर पर आंकी गई है। रिपोर्ट का बहुआयामी गरीबी सूचकांक बता रहा है कि मैदानी जिलों की तुलना में चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में लोग ज्यादा गरीब हैं। मैदानों की तरह उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर की सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पा रही हैं। अलबत्ता लैंगिक विकास सूचकांक में उत्तरकाशी पहले, रुद्रप्रयाग दूसरे व बागेश्वर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


जबकि ऊधमसिंह नगर का 11वां, देहरादून का 12वां व हरिद्वार का 13वां स्थान है। रिपोर्ट का मसौदा तैयार हो चुका है और अब इसे अंतिम रूप देने के लिए सभी संबंधित विभागों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अगले 15 दिनों में ये रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। विभागीय स्तर पर रिपोर्ट की हो रही समीक्षा के बीच वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी सोमवार को सचिवालय में रिपोर्ट पर चर्चा की। इस दौरान सचिव नियोजन अमित सिंह नेगी, सचिव डॉ.भूपेंद्र कौर औलख, आर मीनाक्षी सुंदरम, बीएस मनराल, निदेशक अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार समेत कई अन्य विशेषज्ञ प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद        अंक    रैंकिंग
देहरादून    0.765    1
हरिद्वार    0.733     2
यूएसनगर 0.717    3
चमोली    0.691    4
पौड़ी        0.678    5
पिथौरागढ़ 0.675    6
नैनीताल    0.674    7
बागेश्वर    0.662    8
अल्मोड़ा    0.655    9
उत्तरकाशी    0.630    10
रुद्रप्रयाग    0.626    11
चंपावत     0.620    12
टिहरी        0.611    13
....................................
उत्तराखंड    0.718

यह प्रदेश की पहली मानव विकास रिपोर्ट है, जो राज्य के संतुलित विकास एवं नीति नियोजन में प्रभावी मार्गदर्शन करेगी। इसे विजन 2030 के साथ जोड़ा जाएगा ताकि अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री।

ये होता है मानव विकास सूचकांक
जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रतिव्यक्ति आय संकेतकों का एक समग्र आंकड़ा मानव विकास सूचकांक होता है। ये मानव विकास के चार स्तरों पर क्षेत्रों को श्रेणी गत करने में उपयोग किया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed