फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand first Haat built in Dehradun

दिल्ली की तर्ज पर देहरादून में बना प्रदेश का पहला हाट, स्थानीय उत्पादों के विपणन को मिला स्थान

Thu, 12 Dec 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Dec 2019 10:20 AM IST
सार

  • 6.83 करोड़ से निर्मित दून हाट का सीएम ने आज किया उद्घाटन
  • पिथौरागढ़, चमोली और काशीपुर में अगले साल तक तैयार हो जाएंगे हाट

विज्ञापन
uttarakhand first Haat built in Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड में हस्तशिल्प, हथकरघा समेत अन्य स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का पहला हाट दून में बन कर तैयार हो गया है। आईटी पार्क में 6.83 करोड़ की लागत से 2600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित हाट में साल भर थीम आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


इससे हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों के साथ एमएसएमई उद्योगों को अपना उत्पाद बेचने के लिए स्थान उपलब्ध होगा। वहीं, प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को उत्तराखंड का पारंपरिक उत्पाद खरीदने की सुविधा मिलेगी। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून हाट का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने कहा कि नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत दिल्ली हाट की तर्ज पर दून हाट तैयार किया गया है। इसे ऐसे स्थान के रूप में विकसित किया गया है, जहां देश विदेश के पर्यटकों को राज्य के स्थानीय उत्पादों के साथ संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए दून हाट में 14 स्टाल बनाए गए हैं। जिसमें साल भर राज्य के विभिन्न जनपदों के बुनकरों, शिल्पियों और एमएसएमई उद्योगों के उत्पादों के विपणन प्रोत्साहन के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, हिमाद्रि और हिलांस के स्थायी इम्पोरियम स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। दून हाट में 12 से 16 दिसंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हाट में रेस्टोरेंट भी खोला जाएगा। जिसमें पहाड़ी व्यंजन ही मिलेंगे।


प्रदर्शनी में बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर जनपदों के विशिष्ट व स्थानीय उत्पाद विपणन के लिए उपलब्ध होंगे। पिथौरागढ़, काशीपुर व चमोली में हाट बनाए जा रहे हैं। अगले साल तक इनका काम पूरा हो जाएगा। दून हाट को एक मोस्ट विजिटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर उप निदेशक शैली डबराल, केसी चमोली, निर्माण निगम के सीपी जुगरान, राके राजा भी मौजूद रहे। 

यहां बनेंगे हाट

क्षेत्र                अनुमानित लागत
पिथौरागढ़            3.84 करोड़
चमोली                7.98 करोड़
काशीपुर                12.66 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed