फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand finance minister premchand agarwal propose budget 2022-23 in the assembly today

Uttarakhand Budget 2022: धामी सरकार आज देगी बजट के उपहार, विपक्ष के तेवर तल्ख, पहले दिन हंगामे के आसार

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन का एजेंडा तय हो गया है। 16 जून के बाद फिर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। मंगलवार को सरकार सदन पटल पर बजट पेश करेगी।

विज्ञापन
uttarakhand finance minister premchand agarwal propose budget 2022-23 in the assembly today
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। मार्च में सरकार पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। अब सरकार शेष अवधि के लिए बजट लाएगी। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए करीब 63 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बजट प्रस्ताव रखेंगे। माना जा रहा है कि धामी सरकार बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई उपहारों की घोषणा कर सकती है। वित्त मंत्री के मुताबिक, बजट में प्रदेश की जनता से लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों की झलक दिखाई दे सकती है। भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र में किए गए संकल्पों को भी बजट में उतारने का प्रयास दिखना तय है। 
विज्ञापन


विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया। शाम को उनकी अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें तीन दिन का एजेंडा तय हुआ। शाम करीब चार बजे सरकार सदन पटल पर बजट पेश करेगी। सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का एजेंडा तय

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन का एजेंडा तय हो गया है। 16 जून के बाद फिर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। मंगलवार को सरकार सदन पटल पर बजट पेश करेगी।

पहले ही दिन हंगामे के आसार
विधानसभा सत्र के पहले ही दिन हंगामे के आसार हैं। विपक्ष गैरसैंण में सत्र न कराए जाने के मुद्दे पर सदन में सरकार पर हमला बोल सकता है। उधर, गैरसैंण में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उपवास करेंगे। सदन के भीतर और बाहर जनभावनाओं के इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी ने अपनी रणनीति को धार दी।

सत्ता पक्ष भी पलटवार को तैयार

सत्तापक्ष भी विपक्ष के वार पर पलटवार करने को तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में ट्रैजरी बैंच की रणनीति पर विचार हुआ। बैठक में तय हुआ कि मंत्री पलटवार करेंगे और सत्तापक्ष के विधायक उनकी ढाल बनेंगे। संगठन और सरकार की रीति-नीति और लाइन के अनुरूप सभी पार्टी सदस्यों से आचरण करने को कहा गया है।

मंत्रियों की परीक्षा लेंगे 560 से अधिक प्रश्न

बजट सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों के 560 से अधिक प्रश्न सरकार के मंत्रियों के होमवर्क की परीक्षा लेंगे। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल के मुताबिक, 560 प्रश्न पहुंच चुके हैं और इनके आने का सिलसिला जारी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश मंत्रिमंडल ने बेशक आधा दर्जन विधेयकों को मंजूरी दी है, लेकिन विधानसभा के पास अभी कोई विधेयक नहीं पहुंचा है।

विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि सभी सदस्य सदन में राज्य के विकास व जनहित के मुद्दों पर सारगर्भित व सकारात्मक चर्चा करेंगे। सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने में सहयोग की अपील करती हूं। - ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed