फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Film Policy Boosts Investment 1,759 Crore Spent on Film Production in Five Years Read All Updates

उत्तराखंड: रंग लाई उत्तराखंड फिल्म नीतिरंग लाई उत्तराखंड फिल्म नीति, पांच साल में 1759 करोड़ का निवेश

Thu, 24 Sep 2026 05:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

उत्तराखंड अब सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह नहीं, बल्कि फिल्म निर्माण के बड़े केंद्र के तौर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। नई फिल्म नीति के तहत निवेश बढ़ने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के लिए भी अवसर बढ़े हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Film Policy Boosts Investment 1,759 Crore Spent on Film Production in Five Years Read All Updates
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड की नई फिल्म नीति के कारण राज्य में फिल्म शूटिंग पर पांच साल से कम समय में 1759 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह आंकड़ा उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन

नई फिल्म नीति-2024 ने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया है। इसमें सिंगल विंडो व्यवस्था, प्रोत्साहन, अनुदान और फिल्म पुरस्कार जैसे प्रावधान हैं। नीति स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने और शूटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने पर केंद्रित है। वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 52 फिल्मों को अनुदान मिला है। इनमें हिंदी और स्थानीय भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन


अकेले 2025-26 में 25 फिल्मों को अनुदान दिया गया। 2019-20 से 2025-26 तक प्रदेश में 1,440 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म शूटिंग से स्थानीय होटल और परिवहन कारोबार को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे
इससे स्पॉट बॉय, तकनीकी स्टाफ और गाइड जैसे लोगों को रोजगार मिला है। स्थानीय कलाकारों को भी फिल्मों और वेब सीरीज में अवसर मिल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड को फिल्म-अनुकूल राज्य के रूप में पहचान मिली है। फिल्मों में दिखाए गए स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय कुमार के जाने के बाद से खाली थी कुर्सी

उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक परिस्थितियां फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त हैं। सरकार का प्रयास है कि राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हो।  -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed