फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Fifth Dham: Rajnath Singh will do Bhoomi Pujan of PM Modi dream project sainya Dham

उत्तराखंड का पांचवां धामः राजनाथ सिंह करेंगे पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम का भूमि पूजन 

Mon, 21 Jun 2021 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jun 2021 09:59 PM IST
सार

इससे पूर्व प्रदेश में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सैन्य धाम का काम जल्द पूरा करें।  

विज्ञापन
Uttarakhand Fifth Dham: Rajnath Singh will do Bhoomi Pujan of PM Modi dream project sainya Dham
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भूमि पूजन के लिए उत्तराखंड आएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में सीएम ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी पूरे देश में अलग पहचान होगी। उत्तराखंड के अनेक सैनिक युद्ध में शहीद हुए हैं। शहीदों के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के साथ ही पुरुकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए। सीएम ने कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्य धाम सेल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्य धाम के लिए सैनिक कल्याण विभाग को 50 बीघा भूमि हस्तांतरित हो चुकी है। इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले शहीद सम्मान यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी को निर्माण स्थल पर स्मारक के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य धाम में भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम में एक भव्य स्मारक के साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण एवं सेना से जुड़े अन्य कई साजो सामान को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में परिसर में स्थापित किए जाने वाले सैन्य उपकरणों को स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जाना है। इसके साथ ही समस्त निर्माण कार्यों के लिए सीमांकन एवं चारदीवारी का काम किया जाएगा। 


 बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव सुशील कुमार, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एमडी पेयजल निगम उदयराज, एमडी उपनल ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर केबी चंद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed