फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand fifth assembly First session, Dhami government 21 crore budget, maximum expenditure on salary-pension

उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर

Wed, 30 Mar 2022 04:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Mar 2022 04:28 PM IST
सार

लेखानुदान में कुल 21 हजार 117 करोड़ में से आठ हजार 25 करोड़ का खर्च वेतन और पेंशन पर किया जाएगा। सालभर में सरकार कर्मचारियों के वेतन पर 17390 करोड़ खर्च करती है, जिसमें से इस लेखानुदान में 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand fifth assembly First session, Dhami government 21 crore budget, maximum expenditure on salary-pension
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चार महीने के लिए पेश किए गए लेखानुदान में किए गए प्रावधान में सबसे ज्यादा खर्च वेतन और पेंशन पर ही होगा। सरकार करीब 3700 करोड़ रुपये ऋण अदायगी और ब्याज अदायगी पर खर्च करेगी। नए वित्तीय वर्ष के कुल 62 हजार 468 करोड़ बजट में से 24 हजार 77 करोड़ खर्च वेतन और पेंशन पर होना है।

विज्ञापन


लेखानुदान में कुल 21 हजार 117 करोड़ में से आठ हजार 25 करोड़ का खर्च वेतन और पेंशन पर किया जाएगा। सालभर में सरकार कर्मचारियों के वेतन पर 17390 करोड़ खर्च करती है, जिसमें से इस लेखानुदान में 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार, पेंशन के लिए सालभर में 6687 करोड़ में से लेखानुदान में 2229 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड कैबिनेट:  तीन नए मंत्रियों को अहम विभागों में अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती, पढ़िए कौन संभाल रहे खास जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने ब्याज अदायगी के लिए लेखानुदान में 2275 करोड़, ऋण अदायगी के लिए 1563 करोड़ का प्रावधान किया है। इसके अलावा पूंजी परिव्यय पर 2256 करोड़, सोशल सिक्योरिटी पेंशन पर 476 करोड़, स्थानीय निकायों के लिए 460 करोड़, मैटेरियल व सप्लाई व अन्य के लिए 4709 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed