उत्तराखंड विस चुनावः फौजियों के पोस्टल बैलेट की ये हकीकत नेताओं को करेगी परेशान
विधानसभा चुनाव में खासे अहम माने जाने वाले पोस्टल बैलेट की हकीकत चिंता में डालने वाली है।
निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए पोस्टल बैलेट में से सैनिकों और अद्धसैनिकों के 8368 बैरंग लौट आए हैं। इन्हें भेजे गए पतों पर रिसीव नहीं किया गया। आयोग को फौजियों के 25 फरवरी तक सिर्फ 6654 मत पत्र प्राप्त हुए हैं।
सैन्य बहुल होने की वजह से प्रदेश में सर्विस वोटों की खास अहमियत है। निर्वाचन आयोग की ओर से सर्विस मतदाताओं को 95801 पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनके लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार, आयोग को अब तक 6654 डाक मत पत्र मिल चुके हैं। मगर चिंताजनक रूप से हजारों की संख्या में पोस्टल बैलेट बैरंग लौट रहे हैं। अब तक 8368 पोस्टल बैलेट भेजे गए पतों बगैर खुले ही लौट आए।
कर्मचारियों के 32731 डाक मत पहुंचे
अलबत्ता चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के 69 फीसदी डाक मत पहुंच चुके हैं। ऐसे 47,315 सर्विस वोट थे, जिन्होंने पोस्टल के माध्यम से मतदान किया था। इनमें से अब तक 32731 डाक मत पहुंचने की सूचना सीईओ दफ्तर को प्राप्त हो चुकी है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि अब तक कुल 39393 डाक मत पहुंचने की सूचना है।
डाक मतों पर कांग्रेस की नजर
डाक मतों को लेकर कांग्रेस खासी सतर्क है। उसने मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी को ज्ञापन सौंपकर डाक मतों की नियमित जानकारी देने का अनुरोध किया था। उसने सर्विस वोटों को लेकर खेल की आशंका भी जताई थी। पार्टी इन वोट बैंक को इस कदर चौकस थी कि उसने 15 फरवरी के बाद के डाक मतों को अवैध घोषित करने की मांग की थी।
भेजे गए फौजी डाकमतों का ब्योरा
जनपद - जारी - प्राप्त
उत्तरकाशी - 2470 - 303
चमोली - 11661 - 1324
रूद्रप्रयाग - 5430 - 1173
टिहरी गढ़वाल - 5561 - 350
देहरादून - 9859 - 474
हरिद्वार - 2373 - 55
पौड़ी गढ़वाल- 20158 - 2821
पिथौरागढ़- 13140 - 82
बागेश्वर श्वर- 5729- 22
अल्मोड़ा- 5322- 12
चम्पावत- 3224 - 04
नैनीताल- 6324- 20
ऊधमसिंहनगर-4550- 14
कुल- 95801- 6654
निर्वाचन डयूटी के सर्विस डाक मतों का ब्योरा
जनपद - जारी - प्राप्त
उत्तरकाशी - 3387 - 2840
चमोली - 2488 - 1954
रूद्रप्रयाग - 2072 1907
टिहरी गढ़वाल- 3352- 2562
देहरादून- 6632 - 4790
हरिद्वार- 5074 - 2398
पौड़ी गढ़वाल- 3587- 2512
पिथौरागढ़- 3377- 3098
बागेश्वर- 2225 - 2026
अल्मोड़ा- 3213- 2090
चम्पावत- 1494- 958
नैनीताल- 4268- 2074
ऊधमसिंहनगर-6146- 3522
कुल- 47315- 39393
नोट: 25 फरवरी तक प्राप्त डाकमत