फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand famous criminal was hiding in UP a priest for 17 years now arrested from Badaun

Uttarakhand: 17 साल से यूपी में पादरी बनकर छिपा था उत्तराखंड का नामी बदमाश, अब बदायूं से हुआ गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 09:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Feb 2025 09:37 PM IST
सार

31 दिसंबर 2007 को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने तीनों को छह-छह माह की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand famous criminal was hiding in UP a priest for 17 years now arrested from Badaun
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दोष सिद्ध फरार आरोपी को 17 साल बाद यूपी के बदायूं से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। वर्तमान में आरोपी बरेली में पहचान छिपाकर पादरी का कार्य कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर 2007 को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने तीनों को छह-छह माह की सजा सुनाई थी। साथ ही पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। इस दौरान कुंवरपाल सिंह निवासी गंगानगरी कॉलोनी, बदायूं रोड, सुभाषनगर बरेली, अपर चोपड़ा डेविडधार पौड़ी गढ़वाल अदालत से जमानत पर रिहा हुआ, इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन


Uttarakhand: पति ने बेदर्दी से पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद की जान लेने की भी कोशिश, बिलखते रहे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कई बार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने कुंवरपाल को बदायूं से गिरफ्तार किया है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी वर्तमान में बरेली में पहचान छिपाकर पादरी का कार्य कर रहा था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed