फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Extreme rainfall in Rudraprayag many fields destroyed by debris, school road closed

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग के देवलधार में अतिवृष्टि का कहर, कई खेत मलबे की भेंट चढ़े, स्कूल का रास्ता बंद

Wed, 03 Jul 2024 07:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2024 07:50 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के बाद रुमसी के देवलधार क्षेत्र में चारों तरफ बरसाती नाले ऊफान पर आ गए। स्थिति यह रही कि कुछ ही देर में मलबा ग्रामीणों के खेतों से होते हुए स्कूल के रास्ते तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Extreme rainfall in Rudraprayag many fields destroyed by debris, school road closed
रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि से ग्राम पंचायत रुमसी के देवलधार में कई खेत मलबे की भेंट चढ़ गए। साथ ही राजकीय जूनियर हाईस्कूल का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया। मुख्य विकास अधिकारी ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्राथमिकता से जरूरी सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह 8 बजे तक क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश हुई, जिससे रुमसी के देवलधार क्षेत्र में चारों तरफ बरसाती नाले ऊफान पर आ गए। स्थिति यह रही कि कुछ ही देर में मलबा ग्रामीणों के खेतों से होते हुए स्कूल के रास्ते तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि, गांव के ऊपर जंगल क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बादलों की तेज आवाज होने के बाद अचानक बरसाती नालों में भारी मलबा आ गया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के रास्ते ओर खेतों को नुकसान

ग्रामीणों के अनुसार, अतिवृष्टि से चार से अधिक खेतों को नुकसान पहुंचा है। मलबे से स्कूल का रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अतिवृष्टि से जूनियर हाईस्कूल के रास्ते और कुछ खेतों को नुकसान पहुंचा है।

घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर लौटे सीडीओ डाॅ. गणेश सिंह खाती ने बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक और खंड विकास अधिकारी को क्षति का आकलन कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल के रास्ते में जमा मलबे को प्राथमिकता से हटाने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed