{"_id":"5fdf020c577ff03146732aed","slug":"uttarakhand-exclusive-news-fraud-in-teachers-transfer-in-name-of-displacement","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में विस्थापन के नाम पर तबादलों में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में विस्थापन के नाम पर तबादलों में खेल
Sun, 20 Dec 2020 01:20 PM IST
अलका त्यागी
बिशन बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन बोरा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:20 PM IST
सार
- शिक्षा सचिव ने कहा न सिर्फ ऐसे शिक्षक बल्कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में विस्थापित शिक्षकों के तबादलों के नाम पर खेल चल रहा है। कुछ शिक्षकों की भूमि का अधिग्रहण हुआ है, लेकिन इन शिक्षकों को विस्थापन का लाभ देते हुए उनके सुविधाजनक स्थानों पर तबादले कर दिए गए हैं। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि इस मामले में न सिर्फ संबंधित शिक्षक बल्कि अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में तैनात बेसिक के शिक्षक की टिहरी जिले में सड़क मार्ग के निर्माण के दौरान कुछ भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन संबंधित शिक्षक को विस्थापन का लाभ देते हुए उनका पिथौरागढ़ से हरिद्वार जिले में तबादला कर दिया गया है। जबकि मार्ग के निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण पर संबंधित व्यक्ति को लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए मुआवजे की राशि दी जाती है । विभागीय सूत्रों के मुताबिक संबंधित शिक्षक ने इससे पहले तीन से चार मेडिकल बनवाकर हरिद्वार के सुविधाजनक स्कूल में तबादले का प्रयास किया। लेकिन इससे बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इसके बाद भूमि अधिग्रहण के प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक को तबादले का लाभ दे दिया गया । जबकि विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक के पास विस्थापन का प्रमाण पत्र नहीं है। शिक्षक की केवल नरेंद्र नगर मार्ग में भूमि का अधिग्रहण किया गया है। वहीं इसी तरह सात अन्य शिक्षकों के भी विस्थापन के नाम पर सुविधाजनक स्कूलों में तबादले किए गए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसमें भी कुछ शिक्षक ऐसे हैं जिनकी भूमि का अधिग्रहण हुआ, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें विस्थापन का लाभ देते हुए उनके तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
तबादलों में ऐसे हो रहा खेल
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 2 दिसंबर 2019 को बैठक हुई । 20 दिसंबर 2019 को विभाग के प्रस्तावों के आधार पर तबादले का आदेश जारी हुआ। जबकि शिक्षक का भूमि अधिग्रहण का प्रमाण पत्र 26 अगस्त 2020 का है।
भूमि अधिग्रहण नहीं केवल विस्थापन होने पर शिक्षकों को तबादलों में छूट का लाभ दिया जा रहा है यदि भूमि अधिग्रहण वाले शिक्षक को तबादलों का लाभ दे दिया गया है तो इस मामले को दिखवाकर संबंधित शिक्षक और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव