फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand enter in semifinal

हरियाणा को हरा सुपर 4 में पहुंचा उत्तराखंड

Sun, 12 Jan 2014 11:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jan 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand enter in semifinal

जसविंदर, विशाल और विशांत के शानदार खेल के दम पर मेजबान उत्तराखंड ने रोमांचक मैच में हरियाणा को शिकस्त देकर 40वीं जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


बालक वर्ग में तमिलनाडु, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और राजस्थान की टीमें भी अंतिम चार में पहुंच गई हैं। बालिका वर्ग में तमिलनाडु, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन


पहला सेट रहा हरियाणा के नाम
पवेलियन ग्राउंड में रविवार को बालक और बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड का सामना हरियाणा से हुआ। पहला सेट हरियाणा ने 25-21 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड ने दूसरे सेट में 25-21 से जीत हासिल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे सेट में हरियाणा 25-23 से जीत हासिल कर 2-1 से आगे हो गया, लेकिन उत्तराखंड ने अंतिम दो सेट 25-17, 16-14 से जीतकर 3-2 के अंतर से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।


ये टीमें भी पहुंची सेमीफाइनल
साई ने पंजाब को सीधे सेटों में 25-19, 25-17, 25-16, तमिलनाडु ने कर्नाटक को 26-24, 25-20, 25-23 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं राजस्थान ने आंध्र प्रदेश को रोमांचक मैच में 22-25, 25-19, 24-26, 25-20, 15-12 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग में ये टीमे जीतीं
बालिका वर्ग में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 25-21, 25-17, 25-20, तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 25-12, 15-25, 18-25, 26-24, 15-9, केरल ने राजस्थान को 25-12, 25-16, 25-12 और महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 25-11, 22-25, 25-20, 25-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed