फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand elelction 2022: three arrested for putting up posters of Aam Aadmi Party without permission

उत्तराखंड चुनाव 2022: बिना अनुमति आम आदमी पार्टी के पोस्टर लगाने पर तीन गिरफ्तार 

Mon, 23 Aug 2021 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Aug 2021 02:52 PM IST
सार

मामले में नगर निगम, ऊर्जा निगम और नगर पालिका मसूरी की ओर से पुलिस को तहरीरें दी गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए थे। 

विज्ञापन
uttarakhand elelction 2022: three arrested for putting up posters of Aam Aadmi Party without permission
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के थाना रायपुर, नेहरू कॉलोनी, रायवाला व मसूरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम, नगर निगम और नगर पालिका की संपत्ति पर बिना अनुमति के आम आदमी पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने के मामले ने पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मामले में नगर निगम, ऊर्जा निगम और नगर पालिका मसूरी की ओर से पुलिस को तहरीरें दी गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए थे। 
विज्ञापन


वर्तमान में देहरादून, मसूरी के सड़कों और बिजली के पोलों पर आम आदमी पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग और फ्लैक्स लगाए गए हैं। इसको लेकर वीर भूमि फाउंडेशन के साथ ही नगर निगम और ऊर्जा निगम और नगर पालिका मसूरी के अधिकारियों की ओर से विभिन्न थानों में तहरीर दी गई थीं। जिनमें बताया गया कि विद्युत पोलों पर पोस्टर लगाने से जहां बिजली व्यवस्था सुचारु करने में दिक्कत आ रही है, वहीं इन पोस्टरों को लगाने के लिए नगर निगम, ऊर्जा निगम और नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई। इससे लोक संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर एसएसपी ने मामले में सभी थानाध्यक्षों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमे दर्ज कर पोस्टर लगाने वालों की तलाश शुरू की। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रविवार को देर शाम पुलिस ने इस मामले में मुकेश कुमार निवासी मोथरोवाला, राजेंद्र सिंह निवासी सीमाद्वार और कमल बिष्ट निवासी सहारनपुर रोड को नेहरू कॉलोनी के फव्वारा चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि उसकी घोसी गली में राज प्रिंटर के नाम से दुकान है।


यहां वह अपने साथी राजेंद्र के साथ प्रिंटिंग का काम करता है। बताया कि दिल्ली के उमेश शर्मा व नरेश ने उनसे टेलीफोन से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों ने जुलाई में देहरादून आकर उन्हें 250 रुपये प्रति फ्लैक्स का ठेका दिया था। जिसके तहत कुल 800 फ्लैक्स लगनी थी, लेकिन 600 फ्लेक्स ही दिल्ली से आई थी। उनकी ओर से देहरादून और हरिद्वार में कुल 570 फ्लैक्स लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed