फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity shortage increased with heat power cuts started in rural areas

Uttarakhand: गर्मी के साथ बढ़ी बिजली की किल्लत, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में कटौती शुरू

Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
सार

प्रदेश में अप्रैल के शुरुआत में मौसम ठीक होने की वजह से बिजली की मांग 3.6 से 3.8 करोड़ यूनिट तक चल रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Electricity shortage increased with heat power cuts started in rural areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। मांग चार करोड़ यूनिट पार कर जाने से यूपीसीएल को बिजली आपूर्ति में पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। लगातार दो दिन से मैदानी जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में यूपीसीएल ने कटौती की।

विज्ञापन


प्रदेश में अप्रैल के शुरुआत में मौसम ठीक होने की वजह से बिजली की मांग 3.6 से 3.8 करोड़ यूनिट तक चल रही थी। पिछले दो दिन से गर्मी बढ़ी है। तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों में लोड बढ़ गया है। मांग का आंकड़ा भी चार करोड़ यूनिट पार कर गया है। इसके बाद यूपीसीएल के पास 3.8 से 3.9 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand NH 74 Scam: तीन लोगों और एक फर्म के खिलाफ ED कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में बिजली किल्लत का असर नजर आने लगा है। रविवार को करीब डेढ़ घंटे कटौती के बाद सोमवार को भी दो से ढाई घंटे बिजली कटौती हुई। हालांकि, यूपीसीएल ने अभी छोटे कस्बों में कटौती नहीं की है। मौसम ऐसा ही रहने पर आगामी दो से तीन दिन में बिजली की मांग, किल्लत और कटौती और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed