फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand electric vehicle policy in the next one month read All Updates in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश की अगले एक महीने में इलेक्ट्रिक वाहन नीति, कैबिनेट के लिए तैयार होगा प्रस्ताव

Sat, 21 Jun 2025 05:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

लेक्ट्रिक वाहन नीति  को लेकर उद्योग विभाग ने नीति का मसौदा तैयार कर विभागों को भेजा है। विभागों से सुझाव मिलने के बाद कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand electric vehicle policy in the next one month read All Updates in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी विभागों से यदि जल्द सुझाव प्राप्त हो गए तो उत्तराखंड की इलेक्ट्रिक वाहन नीति अगले महीने में आ जाएगी। उद्योग विभाग ने नीति का मसौदा तैयार किया है और अब उसे विभागों की प्रतिक्रिया मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन

सेतु आयोग की पहल पर नीति के मसौदे में कुछ प्रभावी सुझाव शामिल किए गए हैं। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी के मुताबिक, उत्तराखंड अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की दृष्टि से ईवी नीति आवश्यक और समय के अनुकूल है। सरकार की ओर से इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

नीति में चार प्रमुख पहलू

नीति में चार प्रमुख पहलू हैं। पहला विनिर्माण से जुड़ा है। यानी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्तराखंड में उत्पादन होगा। इसके लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े उन औद्योगिक समूहों से बातचीत हो चुकी है, जो ईवी का निर्माण कर रहे हैं। इनमें टाटा और महेंद्रा उत्तराखंड में निवेश के लिए तैयार हैं। दूसरा ईवी की खरीद प्रतिबद्धता से संबंधित है। यानी राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण होने के साथ ही सरकारी क्षेत्र में इसकी खरीद को लेकर प्रतिबद्धता भी जाहिर होनी चाहिए। तीसरा पहलू राज्य में बनाए जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में नागरिकों के लिए प्रोत्साहन के प्रावधान से जुड़ा है। चौथा पहलू ईवी के लिए चार्जिंग अवस्थापना का है और जो पूरे प्रदेश में तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया, आज से आचार संहिता लागू

काफी विचार-विमर्श और अध्ययन के बाद नीति का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस बारे में ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुडे़ उद्यमियों से संवाद भी किया गया है। उनके सुझावों के साथ नीति को आकर्षक, प्रभावी और भविष्योन्मुखी बनाया गया है। अब नीति के बारे में विभागों से आंतरिक चर्चा चल रही है। सरकारी वाहनों के बेड़े में ईवी भी शामिल होंगी। इसलिए विभागों की राय इसमें काफी अहम है। हम उम्मीद कर रहे हैं विभागों से नीति के बारे में जल्द चर्चा पूरी हो जाएगी। - राजशेखर जोशी, उपाध्यक्ष, सेतु आयोग



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed