फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections: Congress reached the Election Commission on distribution of CM Mahalaxmi kit complaint of violation of code of conduct

उत्तराखंड चुनाव: सीएम महालक्ष्मी किट वितरण पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत 

Thu, 13 Jan 2022 09:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 13 Jan 2022 09:29 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज कराई कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
Uttarakhand elections: Congress reached the Election Commission on distribution of CM Mahalaxmi kit complaint of violation of code of conduct
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने के बाद राज्य बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री की फोटो युक्त मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटे जाने की शिकायत कांग्रेस पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है। इसके अलावा उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 35 अभ्यर्थियों को विभागीय आधार पर संविदा में नियुक्ति दिए जाने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बुधवार को इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज कराई कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कई ब्लाकों में बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजरों को आचार संहिता वाले दिन या उसके बाद मैदानी क्षेत्रों में अटैच किया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साथ ही लगातार पांच वर्ष से एक ही जिले में कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नहीं हटाया गया है, जिनसे चुनाव को प्रभावित करने संभावना प्रतीत होता है। एक अन्य शिकायत में कहा गया है कि चुनाव आचार संहिता की घोषणा के बाद उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 35 लोगों को विभागीय आधार पर संविदा में नियुक्ति दी गई है, जो खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जिन लोगों को नियुक्ति दी गई है, उनका नाम स्पष्ट रूप से समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश सचिव शांति रावत आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed