फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections 2022: Sonia Gandhi call up meeting to state Congress leaders

उत्तराखंड चुनाव 2022: प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को सोनिया गांधी का बुलावा, 26 अक्तूबर को दिल्ली में होगी बैठक

Mon, 25 Oct 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Oct 2021 02:00 AM IST
सार

Uttarakhand elections 2022: बताया जा रहा है कि इस दौरान सोनिया गांधी उत्तराखंड में आई आपदा की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों पर प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2022: Sonia Gandhi call up meeting to state Congress leaders
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को 26 अक्तूबर को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सोनिया गांधी उत्तराखंड में आई आपदा की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों पर प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रदेश में भारी बारिश के बाद आपदा ने जानमाल का खासा नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में सरकार के स्तर पर किए जा रहे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों पर विपक्ष की भी नजर है। विपक्ष इस भूमिका में खरा उतरने की कोशिश भी कर रहा है।
विज्ञापन


चुनावी वर्ष में राहत कार्यों में थोड़ी भी ऊंच-नीच किसी भी पार्टी के लिए वरदान या घातक कदम साबित हो सकती है। ऐसे में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ विपक्षी हाईकमान भी पूरी तरह से सचेत है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी की प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक इसी रणनीति का एक हिस्सा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में किए जा रहे आपदा राहत कार्यों पर रिपोर्ट मांग सकती हैं। इसके अलावा आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को उनकी मुलाकात पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से होनी है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। अन्य नेताओं में पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष भी इस बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।


पांच नवंबर के बाद आयोजित होगी परिवर्तन यात्रा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राज्य में परिवर्तन यात्रा का अगला चरण पांच नवंबर के बाद शुरू होगा। इसके अलावा हल्द्वानी में आयोजित होने वाला विजय संकल्प शंखनाथ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गोदियाल ने बताया कि 31 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्तूबर को प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed