फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections 2022: Nadda will come on February 3 and Shah on February 4, Uttarakhand, Jairam and Khattar will campaign for BJP on Tuesday

Uttarakhand elections 2022: नड्डा तीन और शाह चार फरवरी को उत्तराखंड आएंगे, जयराम और खट्टर मंगलवार को करेंगे प्रचार

Tue, 01 Feb 2022 12:05 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Feb 2022 12:05 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में भाग लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर हल्द्वानी में प्रचार का आगाज करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2022: Nadda will come on February 3 and Shah on February 4, Uttarakhand, Jairam and Khattar will campaign for BJP on Tuesday
गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चुनावी समर में भाजपा मंगलवार से अपने स्टार प्रचारकों को उतारने जा रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। तीन फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चार फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गढ़वाल और कुमाऊं में चुनावी सभाएं और डोर टू डोर प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में भाग लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर हल्द्वानी में प्रचार का आगाज करेंगे। वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

तीन फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी में सुबह जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर प्रचार में भाग लेंगे। दोपहर को वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर प्रचार अभियान में भाग लेंगे। अमित शाह चार फरवरी को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे। इसके बाद तीन बजे उनकी नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। इस दौरान वह डोर टू डोर प्रचार करेंगे।

दो फरवरी को प्रियंका दून, पांच को राहुल हरिद्वार आएंगे

कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए अपने दिग्गजों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो फरवरी को देहरादून आएंगी। जो इस दिन कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगी। जबकि पांच फरवरी को राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे और विधान सभा क्षेत्रों को वर्चुअल संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed