फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections 2022 Harak Singh said on being expelled from BJP Congress government is about to come

उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा से निकाले जाने पर हरक सिंह बोले- विनाश काले विपरीत बुद्धि, कांग्रेस की सरकार आने वाली है

Mon, 17 Jan 2022 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 12:23 PM IST
सार

हरक सिंह ने कहा कि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे। उन्होंने मुझे बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।
 

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2022 Harak Singh said on being expelled from BJP Congress government is about to come
सीएम धामी, हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से निष्कासित किए जाने पर हरक सिंह रावत ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और मैं कांग्रेस में ही जाऊंगा। इसके अलावा किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा। बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता तो बीजेपी को चार साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Harak Singh Rawat: भाजपा सरकार में रहकर सीधे सीएम से टकराव, कर्मकार बोर्ड से हटाने पर खोला था मोर्चा

हरक सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर चले एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय ले लिया जबकि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे। उन्होंने मुझसे बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। 

उत्तराखंड की सियासत में भूचाल: ...तो यहां से चुनाव लड़ेंगे हरक, पुत्रवधू को लैंसडौन से दिया जा सकता है टिकट
कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुझे दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया है। ट्रैफिक के चलते थोड़ी देर हो गई। मैं उनसे और गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहता था। लेकिन जैसे ही दिल्ली पहुंचा, मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि उन्होंने (भाजपा ने) मुझे निकाल दिया।
 
 

मैंने अमित शाह से दोस्ती निभाई, मैं भाजपा नहीं छोड़ता लेकिन अब कभी वापस नहीं जाऊंगा

मैंने अमित शाह से वादा किया था कि मैं ताउम्र उनसे दोस्ती निभाऊंगा। मैं अपना वादा निभा रहा था लेकिन सोशल मीडिया में चली फर्जी खबरों के आधार पर भाजपा ने मुझे निकाल दिया। अब मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा। हां, कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत को लेकर जरूर जीतोड़ मेहनत करूंगा। भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत के इस तरह के बयान सोमवार को दिनभर सोशल मीडिया में छाए रहे। वह कैमरे के सामने भावुक भी हुए और आंसू पोंछते हुए बोले कि अब मेरे मन का बोझ हल्का हो गया।

जो हुआ अच्छे के लिए ही हुआ
हरक ने कहा कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उन्हें बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दिल्ली मिलने बुलाया है। हम रविवार की शाम देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मैं ग्रीन पार्क स्थित अपने आवास पहुंचा। इस बीच सोशल मीडिया में खबर आई कि मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मैं आहत था। लेकिन अब खुश हूं कि जो हुआ अच्छे के लिए ही हुआ।

मुन्ना चौहान व उनकी पत्नी, यशपाल आर्य व बेटे को टिकट दिया था
पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट की मांग के सवाल पर हरक ने सोशल मीडिया में ही अपने जवाब दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह नीति समझ से बाहर है। पिछले चुनाव में भाजपा ने मुन्ना सिंह चौहान और उनकी पत्नी को टिकट दिया। यशपाल आर्य और उनके बेटे को टिकट दिया था। इस बार ऐसा क्या हो गया कि मेरे अलावा मेरी पुत्रवधू को टिकट नहीं दिया जा सकता।

मुझे पांच साल काम नहीं करने दिया गया
हरक का यह बयान भी वायरल रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि निष्कासित होने के बाद मुझे अच्छा लगा। मैं खुश हूं। मुझे पांच साल पार्टी में काम नहीं करने दिया गया। इसके बाद भी मैं पांच साल तक कड़वा घूंट पीकर पार्टी में रहा। मैं जब भाजपा में शामिल हुआ था तो मैंने सोचा था कि कुछ भी हो लेकिन मैं भाजपा में ही रहूंगा। लेकिन अब मैं सुकून महसूस कर रहा हूं, मुझे काम नहीं करने दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह, पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमेशा सम्मान दिया है। इसी वजह से कड़वा घूंट पीकर भी मैं भाजपा में बना रहा।

मैं छह माह से कह रहा हूं, रुझान भाजपा के पक्ष में नहीं 
निष्कासित होने के बाद अब हरक के सुर भी बदल गए हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह भी कहा कि मैं छह माह से यह तथ्य केंद्रीय नेताओं के सामने रख रहा हूं कि रुझान अब भाजपा के पक्ष में नहीं है। लोग, कर्मचारी पार्टी से नाराज हैं। एक-एक सीट का विश्लेषण कर लो, इस बार रुझान कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि मैं कई सरकारों में मंत्री रहा हूं लेकिन मेरा बतौर मंत्री यह कार्यकाल सबसे निराशाजनक रहा।

उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार लाना मेरा मकसद
हरक कह रहे हैं कि उनका मकसद अब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार लाना है। कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, यह उनका आलाकमान और विधायक तय करेंगे। मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बने। यह मेरा लक्ष्य होगा। इसके लिए मुझे कुर्बानी देनी होगी, मैं दूंगा। मैं काम करना चाहता हूं, करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed