फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Results 2022: MLA ready to give up their seat for CM Pushkar Singh Dhami 

Uttarakhand Election Results 2022: सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार ये विधायक, जानिए क्या बताई वजह

Sat, 12 Mar 2022 10:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी,चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 10:12 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। जबकि मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को छोड़कर उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री चुनाव जीत गए हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी चुनाव जीत गए हैं। जिससे इस बार के चुनाव में शिक्षा मंत्री के चुनाव हारने का मिथक टूट गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election Results 2022: MLA ready to give up their seat for CM Pushkar Singh Dhami 
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत से जीते कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ छह महीने के कार्यकाल में सरकार की छवि निखारने वाले मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा को प्रदेश में बड़ी जीत दिलाई है। ऐसे नेता को प्रदेश की बागडोर पूरे पांच साल के लिए मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


गहतोड़ी ने कहा कि वे मन-तन से जनता की तरफ से इस सीट को धामी के लिए छोड़ना चाहते हैं। चंपावत सीट से पुष्कर सिंह धामी विधायक बनें, इसके लिए प्रदेश संगठन से अनुरोध करेंगे। जीतने का प्रमाणपत्र लेने के बाद बृहस्पतिवार शाम गहतोड़ी ने कहा कि धामी की यह हार एकदम अप्रत्याशित है। वह खुद और पूरी पार्टी इससे सकते में है। गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते छह महीने में ही धामी ने कई निर्णय लेकर जनता लाभ पहुंचाया और सरकार की छवि चमकाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कर्मभूमि से जन्मभूमि तक जीत का जश्न: आज सीएम योगी के गांव में मन रहा है उत्सव, जानिए मां ने क्या कहा और देखिए खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम हुई खराब तो वीवीपैट मिलान से हुई गिनती 
लोहाघाट विधानसभा सीट के 37 नंबर बूथ की ईवीएम में आई तकनीकी खराबी से वोटों की गिनती वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) से की गई। लोहाघाट की निर्वाचन अधिकारी रिंकू बिष्ट ने बताया कि मतगणना पूरी होने के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापलागूंठ (जमाड़) वाले बूथ के ईवीएम की वीवीपैट के जरिये वोटों की गिनती की गई। इस बूथ में कुल 93 वोट पड़े थे। भाजपा को 59, कांग्रेस को 28, सपा को तीन, निर्दलीय हिमेश कलखुड़िया को तीन मत मिले। वीवीपैट से गिने गए इस ईवीएम को 17वें चक्र की मतगणना चरण माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed